सौदा करने गये थे भैंस का, लौटते समय नीलगाय से भिड़ंत

उज्जैन। ग्राम बांदका में रहने वाला अर्जुन पिता रतनदास साथी सुरेश पिता नानूराम के साथ ग्राम कालूहेड़ा भैंस का सौदा करने गया था। जहां से देर शाम वापस बाइक से लौटते समय रास्ते में नीलगाय से भिडंत हो गई। दोनों गंभीर घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हे घट्टिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से चरक अस्पताल लाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगाय वाहन चालकों के लिये खतरा बनी हुई है। शाम ढलने के बाद सबसे ज्यादा घटना होना सामने आ रही है। पूर्व में भी कई दो पहिया वाहन सवार घायल हो चुके है। खेतों में खड़ी फसल के दौरान नीलगायों का रूख ग्रामीण क्षेत्रों की ओर हो जाता है। जहां नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं दुर्घटना का कारण भी बन रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment