फ्री फायर गेम खेले के दौरान मामा-भांजे में विवाद

उज्जैन। माकडोन के रावणखेड़ी में आनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के दौरान नरेन्द्र पिता तंवरसिंह 23 साल का अपने हमउम्र भांजे आंनद से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौच हुई, लेकिन परिवार ने मामला शांत करा दिया। रात में नरेन्द्र पैदल घर लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में छुपकर बैठे भांजे ने पीछे से हमला कर दिया। सिर पर फर्शी से वार किये और जान से मारने की धमकी दी। नरेन्द्र के घायल होने पर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा। माकडोन सामुदायिक केन्द्र से नरेन्द्र को गंभीर चोंट होने पर उज्जैन रैफर किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment