4 साल की बालिका की मौत, नहीं कराया पीएम,महिला पर रिश्तेदारों ने किया हमला

उज्जैन। ग्राम रणाहेड़ा घट्टिया से सोमवार दोपहर परिजन 14 साल की बालिका भगवंता पिता राधेश्याम को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों को कहना था कि तबीयत ठीक नहीं रहती थी। दिल में छेद था। घर पर बैठे-बैठे गिर गई थी, पानी पिलायाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं उठी। पुलिस ने परिजनों से लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने और बीमार होने की सूचना प्राप्त कर शव सौंप दिया।
खाचरौद के ग्राम खडोदा में बीती रात जमीन विवाद में मंजू पति बंशीलाल 35 साल पर जेठ मांगीलाल और भतीजे विजय, चेतन ने लाठियों से हमला कर दिया। मंजू के घायल होने पर खचारौद अस्पताल से उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल लाया गया। घायल मंजू ने बताया कि जेठ से 1 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जमीन हमारी है, जिस पर मकान बनाया जा रहा है। लेकिन जेठ और उसका परिवार मकान बनाने से रोक रहा है। खाचरौद पुलिस ने मंजू के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment