बाइक सवारों ने बोरी में छुपाकर रखी थी देशी शराब -ठिकाने लगाने आये थे, पुलिस घेराबंदी में पकडाये

उज्जैन। बाइक पर सवार 2 युवक रात के अंधेरे में बोरी में शराब छुपाकर ठिकाने लगाने आये थे। पुलिस ने खबर मिलते ही घेराबंदी की और दोनों को पकड़ा। उनके पास से देशी शराब के 300 क्वार्टर बरामद हो गये। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान प्रधान आरक्षक गोविंद को खबर मिली कि पिपलोदा द्वारकाधीश कांकड पर बिना नम्बर की हीरो एचएफ बाइक से 2 युवक आये हुए है। उनके पास अवैध शराब है, किसी को ठिकाने लगाने की फिराक में है। प्रधान आरक्षक भ्रमण पर साथ आरक्षकों के साथ कांकड पर पहुंचा और घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। उनकी बाइक पर 2 बोरी रखी थी, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब के क्वार्टर भरे होना सामने आये। दोनों युवकों को थाने लाया गया। जहां शराब 21 हजार रूपये कीमत की होना सामने आई। पूछताछ में दोनों पिपलीनाका क्षेत्र रहने वाले मोनू पिता रामचरण मालवीय 20 साल और रोहित पिता फतेसिंह बारोड़ 20 साल होना सामने आये। दोनों का कहना था कि एक व्यक्ति ने बोरी दी थी और पिपलोदा द्वारकाधीश तक पहुंचाने की बात कहीं थी। दोनों शराब देने वाले और लेने आ रहे व्यक्ति की जानकारी नहीं दे पाये। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
लगातार सामने आ रहा अवैध परिवहन
धार्मिक नगरी होने पर प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन में 1 अप्रैल 2025 को शराब प्रतिबंधित कर दी थी। जिसके बाद से लगातार अवैध परिवहन होना सामने आ रहा है। सबसे अधिक शराब देवास-इंदौर के रास्ते उज्जैन तक लाई जा रही है। नरवर, पंवासा, नानाखेड़ा, नीलगंगा थाना पुलिस द्वारा अब तक लाखों की देशी-विदेशी शराब बरामद की जा चुकी है। पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग की टीमें भी अवैध शराब परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। देशी-अंगे्रजी शराब के साथ कच्ची शराब भी लगातार पकड़ी जाना सामने आ रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment