ग्राहको से लिये 46 लाख, इंडस्ट्रीज में नहीं कराये जमा -सेल्समेन नौकरी छोड़ भागा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

उज्जैन। पोहा इंडस्ट्रीज में सेल्समेन का काम करने वाले युवक ने 3 सालों में माल सप्लाय करने के दौरान ग्राहकों से 46 लाख रूपये ले लिये। लेकिन इंडस्ट्रीज में जमा नहीं कराये। संचालक को पता चला तो सेल्समेन नौकरी छोड़ भाग निकला। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मक्सीरोड उद्योगपुरी में श्रेयस पिता राजकुमार जैन निवासी निजातपुरा समकित इंडस्ट्रीज का संचालन करने है। उन्होने वर्ष 2022 से 2025 तक उनके यहां सेल्समेन का काम करने वाले गिरीश पिता भारत शर्मा निवासी ग्राम दोंता मक्सी हाल मुकाम नागझिरी के खिलाफ 46 लाख का गबन किये जाने की शिकायत आवेदन देकर की थी। जांच के बाद सेल्समेन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 316 (4) का प्रकरण दर्ज किया है। श्रेयस जैन के अनुसार इंडस्ट्रीज से पोहा-परमल की सप्लाय उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आगर मालवा और शाजापुर में सप्लाय की जाती है। गिरीश सप्लाय और कलेक्शन का काम करता था। 2022 में काम के दौरान उसने पहले राशि जमा कराई, कुछ माह बाद राशि जमा करना बंद कर दिया। जब मामले का पता चला तो उससे रूपये जमा करने की बात कहीं गई। उसने रूपये देने का आश्वासन दिया लेकिन हर बार टालता रहा। कुछ माह पहले उसने इंडस्ट्रीज आना ही बंद कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित सेल्समेन की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर हड़पी गई राशि की रिकवरी का प्रयास किया जायेगा।
आडिट रिपोर्ट में हुआ था खुलासा
बताया जा रहा है कि समकित इंडस्ट्रीज में वर्ष 2024-25 का आडिट कराया गया था, उस दौरान सामने आया कि सप्लाय किये गये माल की 46 लाख के लगभग की राशि जमा नहीं हुई है। उक्त माल गिरीश शर्मा द्वारा सप्लाय किया गया है। उससे राशि के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने जमा करने की बात कहीं, कुछ दिनों बाद उसने काम पर आना बंद कर दिया। लाखों का गबन होने पर संचालक द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। श्रेयस जैन इंडस्ट्रीज का संचालन रेणु जैन के साथ मिलकर करते है। गिरीश को रेणू जैन ने 2022 में काम पर रखा था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment