भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25000 से ज्यादा पदों पर युवाओं को मौका

नई दिल्ली। देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में 25 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस जैसी श्रेणियों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सेना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार देशभर के युवाओं को इस योजना के माध्यम से सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती रैली में शामिल होना पड़ेगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

भर्ती के तहत आॅनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment