पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पुलवामा में जान गंवाने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनका समर्पण, संकल्प और राष्ट्र की सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अंकित रहेगी। उनकी बहादुरी से हर भारतीय को ताकत मिलती है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 को सबसे घातक आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment