देवासरोड पर पलटा लोडिंग वाहन, पांच घायल

उज्जैन। देवास की ओर से उज्जैन आ रहा लोडिंग वाहन रात में 11:30 बजे के लगभग ग्राम चंदेसरा के यहां अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटी खा गया। घटनाक्रम होते ही चालक मौके से भाग गया। लोडिंग वाहन में सुमन पति स्व. जगदीश परमार 40 साल, आशा पति ईश्वरलाल 43 साल, सुगन बाई पति मदनलाल नरवरिया 60 साल,  पुष्पा पति अमृतलाल 58 साल और गीता पति रामचन्द्र सोनवाल 60 साल निवासी प्रेमनगर गदा पुलिया सवार थी, सभी घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुचाया गया। घटना की जानकारी लगते ही नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लोडिंग वाहन जप्त कर लिया गया था। घायलों के बयान दर्ज करने पर सामने आया कि सभी देवास गए थे जहां से वापस लौट रहे थे हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment