उज्जैन।महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप की मदद ली है। नववर्ष की तरह इस बार भी वाहनों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम मिलकर मैप रूट को नियंत्रित करेगी। जहां भीड़ अधिक होगी या पार्किंग फुल हो जाएगी, वह रास्ता या पार्किंग लोकेशन मैप पर दिखाई नहीं जाएगी, ताकि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जा सके।10 लोगों की टीम तैयार कर रही खास मैप-एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में देशभर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जबकि एक लाख से ज्यादा वाहन शहर में प्रवेश करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक जाम से बचाने और श्रद्धालुओं को सीधे खाली पार्किंग तक पहुंचाने के लिए गुरुग्राम की आईटी कंपनी, साइबर टीम और पुलिस के 10 सदस्यों की संयुक्त टीम गूगल मैप के एल्गोरिदम में तकनीकी बदलाव कर रही है।किसी भी मार्ग पर जाम लगते ही या पार्किंग फुल होते ही वह रास्ता मैप से हटा दिया जाएगा और वैकल्पिक खाली मार्ग सक्रिय कर दिया जाएगा, ताकि बाहर से आने वालों को केवल उपलब्ध रास्ते और पार्किंग ही दिखाई दें।
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक प्लान पुलिस करेगी क्राउड मैनेजमेंट, 40 मिनट में होंगे दर्शन