भाजपा सांसद का नोटिस-राहुल की सदस्यता खत्म हो:कहा- वे देश को गुमराह कर रहे;

नई दिल्ली।बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। नारेबाजी भी होती रही।स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। उधर, पीएम मोदी आज राज्यसभा में पहुंचे थे।इधर, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

सब्सटेंसिव मोशन वह प्रपोजल है, जिस पर सदन सीधे चर्चा करके फैसला ले सकता है। इस मोशन में स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि सदन किसी मुद्दे पर क्या फैसला ले।न्यूज एजेंसी  ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सरकार लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी। हालांकि, 11 फरवरी के उनके भाषण के कुछ हिस्से हटा दिए जाएंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment