शराबी पिता ने बेटे का गला घोंटा, मौत: नशे में करता था मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। पंवासा क्षेत्र में एक शराबी पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना कांकड़ इलाके में हुई। मृतक की पहचान विशाल सोलंकी (22) के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था।विशाल का शव मंगलवार सुबह उसके घर में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। विशाल की मां सावित्रीबाई ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद दूसरा बेटा सागर और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।रिश्तेदारों ने पिता पर लगाया आरोप-घटनास्थल से मृतक का पिता राय सिंह सोलंकी गायब था। पुलिस की सूचना पर मृतक के मामा दिनेश और संतोष भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता रायसिंह सोलंकी शराब के नशे में अक्सर घर में मारपीट और झगड़ा करता था।परिजनों के अनुसार, घटना की रात रायसिंह ने पहले अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद, जब विशाल घर में सो रहा था, तब पिता बाथरूम गया और पीछे से आकर विशाल को बाथरूम में ले जाकर गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment