निजामाबाद।AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मिया मुस्लिम वाले बयान पर कहा कि मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं।दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मिया मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मिया मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे।निजामाबाद रैली में AIMIM चीफ ने कहा कि संविधान सबको बराबर का हक देता है। पीएम हो या सीएम, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन हिमंता कहते हैं कि मिया मुस्लिमों के साथ ऐसा करेंगे। वोट देने बांग्लादेश चले जाएं। आप क्या करना चाहते हैं।ओवैसी तेलंगाना में नगर निगम चुनावों से पहले शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित कर रहे थे। हैदराबाद सांसद ने पाकिस्तान के टीम इंडिया से मैच के बायकॉट, एमएम नरवण की अनपब्लिश किताब, पीएम के राज्यसभा में दिए भाषण पर भी बात रखी।
औवेसी बोले- हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी: अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं; – मिया ₹5 मांगे, तो 4 दो