मेघालय खदान हादसे में मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 2 मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में अवैध रैट-होल कोयला खदान हादसे में मौत का आंकड़ा 25 हो गया है। गुरुवार सुबह डायनामाइट विस्फोट के बाद हुए इस हादसे में 8 मजदूर घायल भी हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्पेशल रेस्क्यू टीमें तब से लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। हालांकि, कच्ची खदान की संकरी सुरंगों में पानी भर गया है। विस्फोट के बाद जहरीली गैस जमा होने से रेस्क्यू की रफ्तार धीमी है। पुलिस ने अवैध खदान चलाने के आरोप में दो मालिकों (शमेही वार और फॉर्मे चिरमांग) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीएम कॉनराड संगमा के निर्देश पर खनन और स्वास्थ्य विभाग के दो कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे। इस हादसे में नेपाल के सगे भाई पूर्ण बहादुर खापांगी और सुरेंद्र खापांगी की मौत हुई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment