हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल,सास-पत्नी ने न्यायालय परिसर में मारपीट कर दी धमकी

उज्जैन। मक्सीरोड पंवासा क्षेत्र के प्रतापनगर में रहने वाला धीरज पिता दिनेशचंद्र 24 साल शुक्रवार को तराना न्यायालय गया था। जहां उसकी पत्नी पूजा से पारिवारिक विवाद का मामला चल रहा है। दोपहर में पत्नी पूजा अपनी मां कमलाबाई निवासी ग्राम बंजारी तराना के साथ न्यायालय परिसर आई थी। जहां धीरज ने मामले में राजीनामा करने की बात कहीं तो पत्नी और उसकी मां ने विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ने पर पत्नी और सास ने धीरज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय परिसर में विवाद की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची। धीरज की शिकायत पर पत्नी और सास के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
। शासकीय विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य रमाशंकर शर्मा 85 साल निवासी पिपलीबाजार भैरवगढ़ की बुधवार दोपहर चौधरी मोहल्ला में रहने वाले मोहन तंवर ने लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वृद्ध उसकी गली से निकलते समय घर के सामने थूकता था। उसे कई बार मना किया था, बुधवार को उसे देख गुस्सा आ गया था। आरोपी के गिरफ्त में आने बाद कहा जा रहा था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन पूछताछ में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment