शिव नवरात्रि आज से:12 ज्योतिर्लिंग में केवल महाकालेश्वर में दस दिनी शिव नवरात्रि महोत्सव

उज्जैन।12 ज्योतिर्लिंगों में केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से 10 दिवसीय शिवनवरात्रि महोत्सव शुरू होगा। 6 से 14 फरवरी तक गर्भगृह में भगवान को केसर-चंदन का उबटन लगाया जाएगा और संध्या आरती में प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार के दर्शन होंगे। रोज चांदी की थाली में 125 किलो सूखे मेवे का भोग अर्पित किया जाएगा। 18 लाख रुपए मूल्य का राजघराना उट्‌टन, शुद्ध स्वर्ण-रजत भस्म व हीरक अर्पित होंगे। 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजन होगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार 16 फरवरी को सुबह 4 बजे फूलों का सेहरा और दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार भस्मआरती होगी।कब कौन सा पर्व, कौन करेगा पूजन- 6–14 फरवरी: 11 ब्राह्मण कोटेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन, एकादश रुद्राभिषेक। 15 फरवरी: महाशिवरात्रि पर 24 घंटे सतत अभिषेक, बिना शृंगार। 16 फरवरी: सप्तधान शृंगार, सेहरा दर्शन, दोपहर 12 बजे भस्मआरती। 18 फरवरी: पंच मुखारविंद दर्शन, उत्सव समापन।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment