महाकालमें मुंबई की महिला श्रद्धालु से मारपीट:धक्का देकर बाहर निकाला; महिला पर मंदिर में हंगामा करने का आरोप

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान महिला रोती और चिल्लाती रही।मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ खड़े दूसरे श्रद्धालुओं को भी बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।घटना के बाद मंदिर समिति ने महिला पर मंदिर में हंगामा करने और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। मामला गुरुवार रात करीब 10 बजे का है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment