महाकाल दर्शन के बाद गुप्ता ने संभाला आईजी का पदभार

उज्जैन। साल 1999 बैच के आईपीएस राकेश गुप्ता ने गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए और आईजी का पदभार संभाल लिया। राकेश गुप्ता पूर्व में भी उज्जैन के आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।सिंहस्थ महाकुंभ से पहले एक बार फिर प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन रेंज आईजी आईपीएस राकेश गुप्ता को सौंपी है। गुरुवार को वह उज्जैन पहुंचे, जहां ऑफिसर मैस पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की गई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। आईपीएस राकेश गुप्ता बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और वहां से कार्यालय लौटकर पदभार ग्रहण किया। आईजी गुप्ता उज्जैन संभाग रेंज से भली भांति परिचित है। उज्जैन में एसपी, डीआईजी और आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। एक बार फिर उन्हें आईजी की कमान सौपी गई है। उन्हें वर्ष 2016 के सिंहस्थ महाकुंभ का अनुभव है, उसे वक्त डीआईजी के रूप में उज्जैन में पदस्त थे। इस बार का सिंहस्थ महाकुंभ बड़े पैमाने पर होने जा रहा है, उनका अनुभव व्यवस्थाएं संभालने के लिए काफी अहम होगा। आईपीएस गुप्ता लंबे समय तक इंदौर में भी रहे हैं और इंदौर रेंज के आईजी, एसएसपी के साथ पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment