दोस्त के फोन में देखी थी बहन की न्यूड फोटो, दुबई में मर्डर का प्लान बनाया

गुरुग्राम। गुरुग्राम में सुहेब हत्याकांड में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सुहेब और जिशान दुबई में साथ काम करते थे। इसी दौरान जिशान ने सुहेब के मोबाइल में अपनी बहन की न्यूड फोटो देख ली थीं, जिसके बाद उसे दोनों के बीच अफेयर होने का शक हुआ। जिशान ने दुबई में ही सुहेब की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी, लेकिन उसे वहां ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। लगभग डेढ़ साल बाद जब दोनों भारत वापस लौटे, तो जिशान ने अपनी योजना पर काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, भारत लौटने के बाद सुहेब ने जिशान से उसकी बहन के साथ शादी करने की बात भी कही, लेकिन जिशान इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब जिशान ने अपनी बहन से दोनों के अफेयर के बारे में पूछा, तो उसने इससे इनकार कर दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment