नगर निगम के निविदा आकलन पर सवालिया निशान -व्यापार मेले के लिए सीसी टीवी एवं एलईडी निविदा पर उठे सवाल

 

उज्जैन। नगर पालिक निगम शासकीय इंजीनियरिंग कालेज परिसर में व्यापार मेले का आयोजन करने वाला है। मेले में सीसी टीवी एवं एलईडी लगाने के लिए 30 लाख का आंकलन कर निविदा जारी की गई थी। निविदा में 5 फर्मों ने भाग लिया जिसमें से 4 तकनीकी रूप से सक्षम पाई गई। इनमें से दो ने 30 लाख का काम 2.5 लाख के अंदर ही करने के लिए निविदा प्रस्तुत की है। इससे निविदा के आंकलन पर ही सवाल खडा हो गया है।

हाल ही में नगर निगम के आईटी सेल ने व्यापार मेले के लिए 30 रूपए की लागत से सीसी टीवी एवं एलईडी लगाने के लिए किराया एवं स्थापत्य दर की मांग की थी। इसमें कुल 5 फर्मों ने निविदा डाली थी। खास बात यह है कि निविदा की कुल राशि के 10 प्रतिशत से भी कम में ही पूरे काम को करने को शहर की दो फर्मों ने अपनी निविदा दी है। शेष दो फर्मों की निविदा निविदा की कुल राशि से 60 -80 फीसदी राशि की रही है। दो फर्मों की निविदा दर ने नगर निगम के आईटी सेल की निविदा समिति के आकलन पर ही सवाल खडा कर दिया है।

इनफर्मों ने डाली निविदा-

ओजस कम्प्यूटर,केटकाम कम्प्यूटर सेल्स एंड सर्विस,इंजिनियर्स कंबाईन,पटेल ब्रदर्स,टीना कलर लेब

पूरा काम 2.50 लाख के अंदर करने को तैयार- 30 लाख की इस निविदा की सबसे खास बात यह है कि इसमें ओजस कम्प्यूटर एवं केटकाम नामक फर्म ने पूरा काम मात्र 2.20 लाख 500 रूपए एवं 2.34 लाख 250 रूपए में ही करने की निविदा दाखिल की है। जो कि निविदा की कुल राशि 30 लाख का दस प्रतिशत से भी कम है।तकनीकी बीड में एक फर्म सक्षम नहीं पाई गई । शेष दो फर्मों की दर अधिक होने से सबसे कम दर वाली कंपनी को एल-1 ,उससे अधिक वाली फर्म को एल-2 पर रखा गया है।फर्मों की निविदा से उठे आकलन पर सवाल-आईटी सेल की जारी निविदा के आकलन पर फर्मों की निविदा दर ने सवाल खडे कर दिए हैं। संभवत: ऐसा कम ही होता है कि विभागीय स्तर पर किसी काम का आकलन की कुल राशि  के एवज में निविदा दर मात्र दस फीसदी से भी कम पर कोई फर्म काम करने को तैयार हो। इसे नगर निगम के ठेकेदार भी आश्चर्य के रूप में देख रहे हैं जो सालों से यहां काम कर रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि या तो निविदा का आकलन गलत हुआ है तीस लाख की जगह 3 लाख का होना था या फिर फर्म रेट बिगाडने के लिए ऐसी दर दे रही हैं। ठेकेदार बताते हैं कि ऐसे मामले में न्यूनतम दर डालने वाली फर्म से अंतर की राशि ग्यारंटी के बतौर रखने के प्रावधान हैं।ये काम किया जाना है 30 लाख में- नगर निगम आईटी सेल की निविदा में कुल जमा मेला क्षेत्र में 1-8 चैनल सीसी टीवी का एक सेटअप ,मेला क्षेत्र में 1-16 चैनल सीसी टीवी का एक सेटअप एवं केमरा के डिस्प्ले के लिए 40 इंची टीवी,24 घंटे का आपरेटर कंट्रोल रूम के लिए सह 7.5 बाय 10 फीट की एलईडी की किरायादर पर सेटअप सहित मेला अवधि के लिए निविदा जारी की थी। करीब एक माह मेले का आयोजन होना है। नगर निगम ने इसके लिए 30 लाख व्यय की निविदा जारी की है।

 

 

 

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment