नई दिल्ली।पीएम मोदी ने रविवार को बजट पर कहा, ‘देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं वो एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देते हैं।’उन्होंने कहा कि बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया।पीएम ने कहा कि यह एक ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें फिसकल डेफिसिट कम करने पर फोकस है। इसके साथ बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का समन्वय है। यह देश की ग्लोबल भूमिका को नए सिरे सशक्त करता है।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि बजट भारत के वास्तविक संकटों से अनजान है। उन्होंने कहा, युवा बेरोजगार हैं। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत में भारी गिरावट आ रही है। किसान संकट में हैं। वैश्विक संकट का खतरा मंडरा रहा है – इन सभी को नजरअंदाज किया जा रहा है।राहुल ने X पर पोस्ट में कहा, एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है।
मोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट:राहुल ने कहा- बजट वास्तविक संकट से अनजान,