बड़नगर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पृथक पहचान चुके लोटस ग्रुप द्वारा नवाचार करते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन के पश्चात झंडावंदन संस्थाध्यक्ष कमलसिंह राजावत के द्वारा किया गया। संस्था संचालक जितेंद्रसिंह राजावत ने अपने उद्बोधन में भाषण प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यह नवाचार बच्चों के मन से मंच का भय दूर हो इसलिए किया गया है। सामान्यत: देखने में आता है कि विद्यार्थी डांस/ड्रामा इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम सहज ही कर लेते है , परन्तु मंच पर खड़े होकर सार्वजनिक रूप से अडिगता के साथ अपनी बात रखना बहुत बड़ी बात होती है। भविष्य में विद्यार्थी एक अच्छा वक्ता और नेतृत्वकर्ता बनकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करे इस हेतु यह नवाचार किया गया है। इस प्रतियोगिता में पिछले 1 सप्ताह तक आॅडिशन चले। संस्था लोटस ग्रुप के बंगरेड, बड़नगर, खरसौद कलां के कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 36 विद्यार्थियों का चयन उनकी वक्तव्य कला के आधार पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति हेतु हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 36 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। जिसमें 13 विद्यार्थियों का चयन शिक्षकों के द्वारा वोटिंग के आधार पर पुरस्कार हेतु हुआ।
संबंधित समाचार
-
मुख्यमंत्री ने जिले की लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की
आगर मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वाराशनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री... -
शा.एकीकृत मा.वि. पर्वतखेड़ा में कक्षा 8वी के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित
महिदपुर। महिदपुर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पर्वतखेड़ा में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित... -
पुलिस जवानों की तत्परता से मोटरसाइकिल चोरी होने से बची
महिदपुर रोड। नगर पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक मनीष व्यास (80)को उनके सहयोगी कमलेश चौहान (1589),...