पति पर लगा रही आरोप, दूसरी महिला ने जड़ दिये थप्पड़ -माधवनगर थाना परिसर में पति-पत्नी और वो का विवाद

उज्जैन। 2 युवकों के बीच हुई गाली-गुप्ता का मामला माधवनगर थाने पहुंचे। एक ने दूसरे पर पत्नी से संबंध होने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों युवकों की पत्नियों को बुलाया, जहां पत्नी अपने ही पति पर दूसरी महिला से संबंध बता रही थी, तभी दूसरी महिला ने थप्पड़ जड़ दिये, फिर क्या था दोनों के बीच थप्पड़ चल पड़े। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की है।
ज्योति नगर एमपीईबी क्वार्टर में रहने वाले हेमंत नागर और फार्मा कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करने वाले मनीष पांचाल एक-दूसरे से परिचित है। उनके बीच विवाद हो गया था। हेमंत ने माधवनगर थाने पहुंचकर शनिवार को शिकायत की और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रिया के संबंध मनीष पांचाल है। मामले को देखते हुए पुलिस ने दोनों की पत्नियों को भी थाने बुलाया। हेमंत की पत्नी प्रिया और मनीष की पत्नी संगीता थाने पहुंची। पति-पत्नी और वो का मामला थाने पहुंचने पर मीडिया भी पहुंच गई। संगीता ने आरोप लगाया कि उसके पति मनीष के संबंध प्रिया से है, रात में कार में घूमते है। इतना सुनते ही प्रिया ने संगीता को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच थप्पड़ चलते देख महिला पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। प्रिया ने आरोप लगाया कि संगीता के संबंध मेरे पति हेमंत से है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मामला शांत किया। थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि विवाद ना बढ़े इसको लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई देकर विवाद ना करने की हिदायत दी गई। आगे से विवाद सामने आया तो प्रकरण दर्ज किया जायेगा।
दोनों महिला पति से रहती है अलग
बताया जा रहा है कि संगीता और मनीष की शादी 2019 में हुई थी, दोनों के बीच विवाद होने पर मामला कोर्ट में तलाक का चला था। संगीता 2 बेटियों के साथ वेदनगर में माता-पिता के साथ रहती है। संगीता का कहना मनीष ने उसे मारने का प्रयास भी किया था। वहीं हेमंत और प्रिया की शादी 2009 में हुई थी। हेमंत ने प्रिया से दूसरी शादी की है। दोनों के बीच विवाद होने पर वह भी अलग-अलग रहते है। लेकिन मनीष और हेमंत के बीच परिचय होने पर उनकी पत्नियों के बीच मामला उलझ गया और थाना परिसर में मारपीट के बीच बदल गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment