उज्जैन में राहुल गांधी और जीतू पटवारी का पुतला दहन
उज्जैन | राजनीतिक विरोध
मध्य प्रदेश की महिलाओं को शराब पीने वाली बताने वाले बयान को लेकर उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका।
भाजपा का विरोध प्रदर्शन
नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान न केवल असत्य है बल्कि प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान भी है। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज पर्व के दिन जब लाखों महिलाएं निर्जल व्रत रखकर अपने परिवार की मंगलकामना कर रही थीं, तब ऐसा विवादित बयान देना बेहद आपत्तिजनक है।
कलावती यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश की सनातनी जनता और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं से अविलंब माफी मांगें।
महिला विरोधी मानसिकता का आरोप
भाजपा नगराध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया।
मौजूद रहे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में विशाल राजोरिया, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, मीना जोनवाल, प्रमिला यादव, प्रियंका सेंगर, नीलम कालरा, कविता राठौर, नीना चौहान, प्रतीक्षा शर्मा, कांता विश्वकर्मा, सुषमा वोरा, मोना भंडारी, संगीता शेरे, प्रेमलता बैंडवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
