तुलसीदास जयंती पर 31 जुलाई को  स्कूलों में श्रीराम पर होंगे व्याख्यान – चयनित 3 तीन श्रेष्ठ विद्यार्थी को 10 अगस्त को पुरस्कृत करेंगे

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
तुलसीदास जी की जयंती पर 31 जुलाई को उज्जैन के स्कूलों में भगवान श्रीराम पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। 
यह अनूठा धार्मिक आयोजन रामायण केंद्र उज्जैन इकाई और श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। संस्था के हरि सिंह यादव ने बताया कि रामायण केंद्र संपूर्ण भारतवर्ष में श्रीराम और रामायण के विभिन्न पात्रों के दायित्व और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पर एक प्रचार अभियान चला रहा है। उज्जैन में इस अभियान की जिम्मेदारी डॉ. प्रवीण जोशी को जिला स्तर पर नियुक्ति के साथ दी गई है। तुलसीदास जी की जयंती पर स्कूलों में 9 वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए श्री राम और रामायण के विभिन्न पात्रों के दायित्व और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर व्याख्यान होगा। जिसमें विद्यालय के 3 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन कर 10 अगस्त को होने वाले आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा। 
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment