उज्जैन। ऋषिनगर ईडब्ल्यूएस में रहने वाला मनन पिता निलेश जोगलेकर मोबाइल रिपेरिंग की दुकान संचालित करता है। वह दोपहर में घर से दुकान जा रहा था, उसी दौरान पडोसी दिलीप पित बालकृष्ण सिंदल ने उसे रोका और बोला कि पहले भी सामने सिर उठाकर चल रहा था। सिर नीचे झुकाकर चलाकर नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा और झूठे एससीएसटी केस में फंसा दूंगा। दिलीप का विरोध करने पर उसने चूहे के पिंजरे से हमला किया। पिंजरे से बचने का प्रयास किया तो दिलीप का साला कुलदीप मालवीय और भतीजा अभिषेक भी आ गये, जो जयसिंहपुरा में रहते है। तीनों ने मनन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और भाग निकले। मनन के घायल होने पर माधवनगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार
-
झाड़ू-पोछा करने वाली ने चुराया था 15 ग्राम का मंगलसूत्र पूर्व में चुराई थी अंगूठी, रिमांड पर पूछताछ कर रही पुलिस
उज्जैन। शासकीय अस्पताल की फार्मासिस्ट का 15 ग्राम वजनी मंगलसूत्र घर पर झाड़ू पोछा करने आ... -
मंदिर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक कोयले से बनाएंगे खाना:आपूर्ति गड़बड़ाने पर फैसला, 50% कम मिल रहे गैस सिलेंडर
उज्जैन।अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब महाकालेश्वर की नगरी में भी दिखाई देने लगा है। इजरायल-अमेरिका और... -
आठ लोगों के झुलसने की घटना में आरोपी इवेंट संचालकों परजमानती धारा में पुलिस नेकिया केस दर्ज
उज्जैन।रंगपंचमी पर गेर के दौरान पटाखे छोड़े जाने से आठ लोगों के झुलसने की घटना में...