उज्जैन। चरक अस्पताल से शुक्रवार सुबह अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलना सामने आया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख परिजनों की तलाश शुरू की थी। इस बीच शनिवार को समाचार पत्रों में लाश मिलने की खबर प्रकाशित होेने पर रातभर से घर नहीं लौटे निहालचंद्र निवासी नीलगंगा चौराहा का परिवार अस्पताल पहुंचा और कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव दिखाया तो पुत्र ने पिता के रूप में पहचान कर ली। प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मालवीय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह सामने आ पायेगी।
संबंधित समाचार
-
उज्जैन में मना उत्सव, सफाई मित्रों के साथ साझा कीं गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित हुआ राष्ट्रीय सम्मान -स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार प्रथम स्थान से उज्जैन ने रचा इतिहास
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर बाबा महाकाल... -
त्योहारी भीड़ में यात्रियों का सहारा बने एनएफआर स्काउट्स एंड गाइड्स
मालीगांव/गुवाहाटी। दीवाली और छठ पूजा की तैयारियों के बीच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कामाख्या रेलवे स्टेशन... -
हरिहर मिलन 22 को, कार्तिक- अगहन की पांच परंपरागत सवारियां निकलेंगी
उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की परंपरानुसार कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में पांच सवारियां निकलेंगी। इस...