उज्जैन। मक्सी-उज्जैन रोड पर कायथा थाना क्षेत्र के टोल टैक्स पर चलती कार में शनिवार-रविवार रात चाकूबाजी हो गई। दोनों घायल हुए है। कायथा थाना एएसआई अशोक दुबे ने बताया कि इमरान पिता नूर खां मेवाती निवासी बाउडी मोहल्ला मक्सी ने बताया कि वह साडू भाई एजाज पिता शकुर खां निवासी ताजपुर के साथ सारंगपुर जा रहा था। रास्ते में पत्नी कोे कॉल करने की बात पर विवाद हुआ और एजाज ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं एजाज का कहना था कि पारिवारिक बात पर कहासुनी होने पर इमरान ने चाकू से हमला किया है। एएसआई दुबे ने बताया कि दोनों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
वार्ड क्रमाक 25 के उपचुनाव में 70 प्रतिशत हुआ मतदान
तराना। जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 25 में जनता सदस्य के लिए उपचुनाव मंगलवार को संपन्न हुए... -
क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षों में मारपीट:शिकायत पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन। खाचरौद के शासकीय माडल स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षो में... -
सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी
उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल...