उज्जैन। मक्सी-उज्जैन रोड पर कायथा थाना क्षेत्र के टोल टैक्स पर चलती कार में शनिवार-रविवार रात चाकूबाजी हो गई। दोनों घायल हुए है। कायथा थाना एएसआई अशोक दुबे ने बताया कि इमरान पिता नूर खां मेवाती निवासी बाउडी मोहल्ला मक्सी ने बताया कि वह साडू भाई एजाज पिता शकुर खां निवासी ताजपुर के साथ सारंगपुर जा रहा था। रास्ते में पत्नी कोे कॉल करने की बात पर विवाद हुआ और एजाज ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं एजाज का कहना था कि पारिवारिक बात पर कहासुनी होने पर इमरान ने चाकू से हमला किया है। एएसआई दुबे ने बताया कि दोनों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाया:रिक्शा ओवरलोड करके घुमाया, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक की... -
ढाबे पर रुकी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा
उज्जैन।ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके युवक और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट कर... -
ट्रैक्टर की टक्कर से गोद भराई समारोह में बाइक से जा रहे 2 भाइयों की मौत: 1 घायल; प्रकरण दर्ज
उज्जैन। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका पोता...