महावीरबाग में एक्टिवा पर आये 2 युवको ने चलाई गोली -फुटेज के आधार पर तलाश, आपसी विवाद की आशंका

उज्जैन। नानाखेडा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात गोली चलने की खबर सामने आया। गोली मकान की दीवार पर लगी। मकान में रहने वाले परिवार ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चाचा पर शंका जाहिर की। पुलिस फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महावीर बाग में रहने वाले विशाल पिता मनोज कनोजिया ने शनिवार शाम थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार-शनिवार की रात उनके मकान पर गोली चलाई गई है। गोली दीवार पर लगी है। पुलिस ने घटनाक्रम के बाद मौके पर जांच के लिये पहुंची, गोली चलने की पुष्टि हुई। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 125 भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया। वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिसमें सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति दिखाई दिये। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों की पहचान के साथ एक्टिवा का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले में विशाल कनोजिया ने अपने चाचा दिनेश और उनके पुत्र नितेश पर शंका जाहिर की है। विशाल का कहना था कि उनकी दादी साथ रहती है। दादी के नाम जमीन-जायजाद है। चाचा जमीन बेचने की बात पर विवाद कर चुके है। थाना प्रभारी के अनुसार गोली चलाने वालोंं के गिरफ्त में आने के बाद घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ जायेगी।
0000000000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment