रांची। झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल गिरफ्तार किया और फिर उनसे एक करोड़ चालीस लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरम से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची की पीड़िता महिला को 15 मई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद डर और दबाव में महिला से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की रकम ठग ली गयी।
महिला को डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा देकर डेढ़ करोड़ का साइबर ठगी
