महिला की गैंगरेप के बाद मौत

बेहोश मिली, प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले, होश आने पर कहा- मेरे साथ गलत हुआ

ब्रह्मास्त्र खंडवा

खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

ये घटना शनिवार दोपहर को जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment