ससुराल पहुंचे निगमकर्मी से साले ने की मारपीट,पकड़ाया युवक

उज्जैन। पंवासा शीतल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला यशवंत पिता नाथूलाल सोलंकी नगर निगम कंट्रोलरूम में कर्मचारी है। उसकी पत्नी उमा ेटे दिव्यांश के साथ कुछ दिनों से मायके नीमनवासा गई हुई थी। शुक्रवार रात यशवंत पत्नी और बेटे को लेने के लिये पहुंचा था। जहां ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद भेजने की बात कहीं। जिस पर यशवंत का विवाद पत्नी के भाई महेश से हो गया। साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल होने पर निगमकर्मी यशवंत को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पंवासा पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची थी। इस दौरान सामने आया कि पूर्व में पत्नी से हुए विवाद की बात पर साले ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
महिदुपर थाना पुलिस ने गणेश चौपाटी पर सट्टा अंक लिखकर खाईवाली का काम कर रहे शकील पिता बशीर शेख निवासी जमालपुरा तोड़ी गणेश चौपाटी को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा अंक पर्ची, लीड़-पेन के साथ नगदी बरामद कर पब्लिक गेंम्बिलिंग एक्ट की धारा 4 (क) में प्रकरण दर्ज किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment