ब्रह्मास्त्र मणिपुर
मणिपुर के कई जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 12 मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं। इनमें प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो और कांगली यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को टेंग्नौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित केसीपी के दो सदस्यों को थौबल के लिलोंग नुंगेई और वांगबल से गिरफ्तार किया गया और प्रेपाक के दो सदस्यों को इंफाल ईस्ट के कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
