भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन आए, महाकाल में की पूजा – शंकराचार्य मंदिर में भी दर्शन किए, एकात्म धाम के न्यासी भी थे

 

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शुक्रवार को उज्जैन आए। वे महाकाल दर्शन करने भी पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य जयंती पर महाकाल मंदिर के सभामंडप में स्थित शंकराचार्य मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की व आशीर्वाद लिया।  

उनके साथ एकात्म धाम के न्यासी मुकुल कानिटकर भी आए थे। दोनों ने भगवान महाकाल व शंकराचार्य जी के साथ में दर्शन व पूजन किया। वैशाख शुक्ल पंचमी पर शंकराचार्य जयंती मनाई गई। महाकाल मंदिर के सभामंडप में स्थापित शंकराचार्य मंदिर भी काफी प्राचीन है। पूजन आशीष पुजारी, विकास पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। मंदिर समिति की ओर से बीजेपी अध्यक्ष का सम्मान किया गया। 

000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment