महिदपुर रोड में निजी अस्पताल की मिली सौगात

महिदपुर रोड। नगर में शनिवार को एस एस हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आये अतिथियों विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान श्री राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान संजीवनी हॉस्पिटल इंदौर के डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.पी एन डांगी तथा क्षत्रिय समाज के प्रमुख ठा.केशर सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एसएस हॉस्पिटल के साथ डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी व अन्य स्टाफ ने किया डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी ने बताया अस्पताल…

Read More

श्रीमती पालीवाल का विदाई समारोह सम्पन्न

महिदपुर। महिदपुर नगर के प्रतिष्ठित पालीवाल परिवार की बहु श्रीमति विद्या सुभाष पालीवाल मैडम का विदाई समारोह ग्राम कढ़ाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीमती पालीवाल ग्राम कढ़ाई के शा. मा. विद्यालय में प्रभारी प्रधानअध्यापक के पद पर शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुई है। इस अवसर पर पालीवाल परिवार, विद्यालय परिवार, रामायण मण्डल परिवार, सरपंच, सचिव , वरिष्ठ ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे । साथ ही संभाग स्तर पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय की कक्षा 6 टी की छात्रा लक्ष्मी पिता जितेन्द्र मालवीय…

Read More

एथेलेटिक में विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

बड़नगर। उज्जैन सहोदय स्कूल्स कॉम्पलेक्स द्वारा आयोजित एथेलेटिक प्रतियोगिता में नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 14 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके अंतर्गत नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के तनिष्क यादव 60 मीटर स्प्रिंट दौड़ व वेदांश भाटी 60 मीटर बाधा दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन तथा जिले के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था प्रबंधक मनोज संगतानी , निर्देशक…

Read More

फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोरियर -मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाता था

मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी वर्ष 2024 से फरार था और मजदूरी की आड़ में सूरत में छिपा हुआ था। उस पर कोरियर, नकली दवाइयों और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगी करने का आरोप है।थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ शिव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र…

Read More

2 एक्टिवा टकराने पर थाने के अंदर भिड़े दो पक्षके पास भागा, रोड रेज में क्रॉस केस दर्ज

रतलाम।रतलाम के स्टेशन रोड थाने के सामने दो बत्ती चौपाटी पर शुक्रवार दोपहर दो एक्टिवा की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई और एक युवक जान बचाने के लिए थाने में घुस गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में ही भिड़ गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को बाहर निकाला और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एक पक्ष के योगेंद्र सिंह (निवासी त्रिलोक…

Read More

महाकाल मंदिर में 10 दिन मनेगी शिव नवरात्रि:6 से 15 फरवरी तक रोजाना होगा दिव्य श्रृंगार

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा है। इस बार यह आयोजन 6 से 15 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 10 दिन तक शिव नवरात्रि महा उत्सव मनाया जाएगा।शिवनवरात्रि महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।पर्व की तैयारियों के अंतर्गत मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई, मंदिर परिसर की रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कार्य सतत रूप से…

Read More

ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पिलर पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ा; गैस कटर से सरिए काटकर बाहर निकाला

उज्जैन। शांति पैलेस चौराहे पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सरियों के बीच दबने से हुआ है।इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का काम चल रहा है। यहां रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।काम के दौरान झारखंड निवासी मजदूर अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था, तभी वह सरियों के बीच दब गया।उस वक्त पिलर पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। अशोक के सहकर्मी विष्णु ने…

Read More

रिहाइशी इलाके में तेंदुआ, पिंजरे में फंसा:महू आर्मी वॉर कॉलेज में 3 दिन से मूवमेंट;

इंदौर।इंदौर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही हैं। महू से लेकर देवगुराड़िया तक इस खतरे ने स्थानीय लोगों को खौफजदा कर रखा है। देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू किया और चिड़ियाघर भिजवा दिया।वहीं, महू के आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी जारी हैं। हफ्ते भर में तेंदुओं ने कई बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया। देवगुराड़िया और सनावदिया के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं।वन विभाग ने मूवमेंट पर…

Read More

बच्चे का गला घोंटा…ईंट से चेहरा कुचला:हत्या छिपाने के लिए पलंग के अंदर बॉडी रख दी, ऊपर बीमार दादी को सुला दिया

इंदौर।इंदौर में 13 साल के बच्चे का पहले नॉयलॉन की रस्सी से गला घोंटा गया। फिर ईंट से चेहरा कुचल दिया गया। आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए बच्चे की बॉडी पलंग के अंदर रख कर उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार है।वारदात शनिवार को बच्चे के घर से 30 मीटर दूर एक छह मंजिल बिल्डिंग की छत पर की गई। शव को चौथी मंजिल के फ्लैट में छिपा दिया गया।एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, बच्चे…

Read More

उत्कृष्ट परेड के लिए चौकी प्रभारी सचिन धाकड को किया सम्मान

तनोडिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगर जिला मुख्य परेड ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2026 कार्यक्रम में तनोडिया चौकी प्रभारी सचिन धाकड को जिला पुलिस बल द्वितीय परेड सिनियर कार्यक्रम में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मुनाबाई, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निलेश पटेल एवं एसपी विनोद कुमार सिंह,आगर कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धाकड द्वारा क्षैत्र के कार्य के साथ-साथ जिला परेड…

Read More