उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग नलिया बाखल में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जन सहयोग से कैमरे लगाने पर सहमति बनी है। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि आगामी दिनों में महाशिवरात्री का पर्व है। वहीं मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान पर्व की शुरूआत होने वाली है। जिसको लेकर सीएसपी राहुल देशमुख के साथ पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई थी। नालिया बाखल में आयोजित समिति की बैठक…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने खाया था जहरीला पदार्थ -49 दिन बाद गिरफ्त में आया पति, कोर्ट ने भेजा जेल
उज्जैन। देवासगेट बस स्टेंड परिसर में 49 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने वाली महिला के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। देवासगेट थाना एसआई राधेश्याम आवंलिया ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को देवासगेट बस स्टेंड परिसर में कोमल पति मुकेश पारदी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम…
Read Moreफेसबुक फ्रेंड ने एप डाउनलोड कराकर ठगे 2.20 लाख -युवक हुआ सायबर ठगी का शिकार, पुलिस को दर्ज कराई शिकायत
उज्जैन। फेसबुक पर आई युवती की फ्रेेंड रिक्वेस्ट युवक का भारी पड़ गई। युवती ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर एप्प डाउनलोड कराकर मुनाफे का लालच दिया। युवक के साथ 2.20 लाख की ठगी हुई तो उसने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराकर युवती पर कार्रवाई की बात कहीं है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि ग्राम मेहतवास स्थित अम्बे कालोनी में रहने वाले अभिशेष पिता सतीश गुप्ता ने शिकायती आवेदन देकर अपने साथ 2 लाख 20 हजार 737 रूपये की आॅनलाइन ठगी होने की शिकायत दर्ज…
Read Moreचक्रतीर्थ के नीचे के घाटों पर 30 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण कार्य किया जाएगा – महापौर श्री मुकेश टटवाल*
उज्जैन *चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई गई* *चक्रतीर्थ विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा चक्रतीर्थ पर राशी रुपए लगभग 01 करोड़ से अधिक की लागत से विकास एवं सौंदर्य करण के कार्य किए गए हैं साथ ही यहां आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई जाने का कार्य भी किया गया है इसी के साथ चक्रतीर्थ के नीचे के घाटों एवं स्थलों पर भी 30 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण एवं…
Read Moreकांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव से चक्काजाम की स्थिति :SIR प्रक्रिया में 40 हजार वैध मतदाता नाम हटाने का आरोप,
खरगोन।खरगोन में गुरुवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। यह विरोध एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के खिलाफ था। दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिससे चक्काजाम की स्थिति बन गई। लगभग 2 घंटे धरना सभा चली।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर धरना दिया। लगभग दो घंटे चले इस आंदोलन…
Read Moreट्रक में घुसा स्कूटी सवार युवक, मौत:फोरलेन पर खड़ा था हैवी वाहन, ई-बाइक स्कूटी टूटी
रतलाम।रतलाम में फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक पीछे से टकरा गया। युवक ने हेलमेट भी लगा रखा था, वह खुलकर दूर जा गिरा। सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है।घटना गुरुवार सुबह करीब 7.40 बजे रतलाम-इंदौर फोरलेन के धराड़ के पुल के आगे की है। मृतक का नाम हर्ष (20) पिता चैनसिंह गुर्जर निवासी डोंगरेधाम कॉलोनी है। हर्ष सुबह अपनी ई-बाइक स्कूटी क्रमांक एमपी 43 जेडएल 0536 से बिलपांक में…
Read Moreविक्रमोत्सव-2026 में जुटेंगे देश-विदेश के कलाकार:सोनू निगम करेंगे परफॉर्म,
उज्जैन। उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक होगा। इस उत्सव में देश और विदेश के कलाकार भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में बैठक कर विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का साहस, शौर्य और योगदान भारतीय संस्कृति को मजबूत करता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यों से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन भव्य हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर का नजर आए।विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन में…
Read Moreएडीजी उमेश जोगा परिवहन आयुक्त बने:संचालक खेल राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान, जल्द संभालेंगे कार्यभार
उज्जैन।मध्यप्रदेश गृह विभाग ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि उज्जैन जोन का दायित्व राकेश गुप्ता को सौंपा है, वह संचालक खेल एवं युवक कल्याण हैं। राकेश गुप्ता का इंदौर में लंबा और प्रभावी कार्यकाल रहा है। वे इंदौर रेंज के आईजी, इंदौर के एसएसपी और बाद में शहर के तीसरे…
Read Moreडांसिंग कॉप रंजीत को मिली सजा:प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बनाया
इंदौर।इंदौर सहित देशभर में डांसिंग कॉप के नाम से जाने वाले चर्चित ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में सजा मिली है। पुलिस विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बना दिया गया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 146 रंजीत सिंह वर्तमान पदस्थापना रक्षित केंद्र इंदौर को विभागीय कार्रवाई के आधार पर उच्च पद प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए मूल पद आरक्षक पर वापस किया गया है। इस मामले में पुलिस विभाग में एडिशनल डीसीपी…
Read MoreMD ड्रग्स मामले में फरार बदमाश पकड़ाया:पहले भी 5 बार हो चुका है गिरफ्तार
इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स की तस्करी के मामले में फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। टीम को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह पहले भी मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में 5 बार गिरफ्तार हो चुका है। टीम उससे पूछताछ कर जानकारी निकाल रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने दिसंबर 2025 में गिरफ्तार…
Read More