उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज मार्ग पर रविवार सुबह और शाम के बीच 2 सड़क दुर्घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहली दुर्घटना सुबह 8 बजे के लगभग गोल्डन पेट्रोल पंप के सामने हुई। बाइक पर सवार रामबाबू पिता गोकुल निवासी नलखेड़ा को आयशर ने टक्कर मार दी थी। रामबाबू टाटा कंपनी में सीमेंट मिक्सर ट्राला चलाने का काम करता है। रविवार होने पर वह दोस्त रोहित के साथ बाइक से नलखेड़ा लौट रहा था। दूसरी दुर्घटना…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
चालक ने बीच मार्ग पर बिना संकेतक खड़ा किया डंपर,बीच पड़ा मिला लेपटॉप
उज्जैन। मक्सीरोड भैसोदा फंटा पर शनिवार-रविवार रात चालक ने बीच मार्ग पर डंपर क्रमांक एमपी 13 जीबी 2101 खड़ा किया था। जहां से लोट्स ग्रीन कालोनी में रहने वाला राजेश पिता बद्रीलाल सोनी अपनी कार से गुजर रहा था। मार्ग पर अंधेरा होने पर उसे बीच मार्ग पर खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और कार पीछे से टकरा गई। घटनाक्रम में जहां कार क्षतिग्रस्त हुई वहीं राजेश चोंट लगने पर घायल हो गया। मामले की जानकारी पंवासा थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि…
Read More150 लीटर नकली घी जब्त:गुजरात के दो भाई डालडा-सोयाबीन तेल में केमिकल-देसी फ्रेगरेंस मिलाकर बनाते थे
मंदसौर।मंदसौर पुलिस ने नकली घी बनाने वाले अहमदाबाद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब डेढ़ सौ लीटर नकली घी जब्त किया गया है। दोनों पिछले तीन महीने से यहां रह रहे थे। वह नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किलो के भाव से बेचते थे।सिटी कोतवाली और नई आबादी थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी और रेवेन्यू विभाग को इसकी जानकारी दी। टीमों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संयुक्त रूप से सीतामऊ फाटक क्षेत्र में किराए के मकान में चल रही नकली घी बनाने…
Read Moreजादू-टोना के फेर में पिता-पुत्र की हत्या:3 दोषियों को दोहरा आजीवन कारावास;
रतलाम।रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के ठिकरिया गांव में जादू-टोना के शक में पिता और 3 साल के बेटे की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने फैसला सुनाते हुए दोषियों पर 1 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने तुलसीबाई (45), उसकी बेटी माया (24) और जेठ के बेटे राहुल पलासिया (27) को दोषी माना है। तीनों घटना वाले दिन से ही जेल में बंद हैं।अपर लोक अभियोजक एवं…
Read Moreज्वेलरी से भरा बैग मिला:साधु ने उठाया था, , आभूषणों से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया
उज्जैन।उज्जैन के डाबरी पीठा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का लाखों रुपये का बैग गुम हो गया। बाजार में घूमते समय बुजुर्ग से अनजाने में यह बैग गिर गया, जिसे एक साधु ने उठा लिया। सूचना मिलने पर खाराकुआं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर बुजुर्ग को लौटा दिया।बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि बैग में लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण, 45 हजार रुपए नकद और परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत 25 से 30 लाख रुपए…
Read Moreपेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन।उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वल्लभनगर के पास एक खाली मैदान में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अर्ध नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से…
Read Moreपुलिस को गुमराह करने साथ में घूमता रहा आरोपी:,नाबालिग चिल्लाया तो मार दिया
इंदौर।एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग की एक युवक ने बिल्डिंग की छत पर हत्या कर दी और लाश को फ्लैट में रखे पलंग में छिपा दिया। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए उनके साथ-साथ ही घूमता रहा ताकि उस पर शंका ना हो। पुलिस को उसकी हरकतों पर शंका हुई तो उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने वारदात को करना बताया।एमआईजी थाना टीआई सीबी सिंह ने बताया कि श्रीनगर कांकड इलाके में रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार रात को अचानक लापता हो गया था। परिवार…
Read Moreमैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत:फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, सीपीआर दिया पर नहीं बची जान
इंदौर। रविवार सुबह मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी।कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत पीछे ही थे। उन्होंने…
Read Moreमोहम्मदपुर, मेमनपुर में घरों में लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वालों पर एफआईआर करने की मांग
गुना। लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज बीनागंज चाचौड़ा क्षेत्र के लोगों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री के नाम सौंप कर मोहम्मदपुर के सात परिवारों के घरों में लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों पर एफआईआर करने की मांग की गई। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मोहम्मदपुर गांव में एक लोधा समाज की एक युवती को ढैचियाखेड़ी का प्रदुम्न मीना नाम का एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जब युवती का परिवार रिपोर्ट लिखवाने थाने गया तो स्थानीय राजनीति के दबाव में कार्यवाही नहीं…
Read Moreकक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए करियर मेले का आयोजन
जीरापुर (गागोरनी)। मध्य प्रदेश शासन के निदेर्शानुसार पीएम श्री विद्यालय शासकीय उमावि गागोरनी में दिनांक 30 जनवरी को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय चयन, विभिन्न करियर विकल्पों एवं छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय काउंसलर अनिल पुष्पद ने करियर काउंसलिंग की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि…
Read More