उज्जैन। मक्सीरोड भैसोदा फंटा पर शनिवार-रविवार रात चालक ने बीच मार्ग पर डंपर क्रमांक एमपी 13 जीबी 2101 खड़ा किया था। जहां से लोट्स ग्रीन कालोनी में रहने वाला राजेश पिता बद्रीलाल सोनी अपनी कार से गुजर रहा था। मार्ग पर अंधेरा होने पर उसे बीच मार्ग पर खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और कार पीछे से टकरा गई। घटनाक्रम में जहां कार क्षतिग्रस्त हुई वहीं राजेश चोंट लगने पर घायल हो गया। मामले की जानकारी पंवासा थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि चालक ने बिना संकेतक और स्टापर लगाये बिना डंपर को खड़ा किया था। उसकी लापरवाही से कार टकराई है। पुलिस ने कार चालक राजेश की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बीच मार्ग पर वाहन खड़ा करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
दौंड-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार रात सूरत रहने वाले रिची रिचर्डसन का बेग एची कोच पी-4 से चोरी हो गया था। जिसमें 1.24 लाख कीमत का लेपटॉप और आईपेड रखा हुआ था। रिची रिचर्डसन सूरत से इंदौर की यात्रा कर रहा था। ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर उसने जीआरपी थाना पुलिस को बेग चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार-रविवार रात जीआरपी की टीम रेलवे परिसर में सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान पुराने रेलवे क्वार्टर के आसपास सर्चिंग की जा रही थी, उसी दौरान खंडहर मकान के पास बेग पड़ा दिखाई दिया। जिसे खोला गया तो उसमें लेपटॉप और आईपेड रखा होना सामने आया। जिसे थाने लाया गया, जो सूरत के यात्री का होना सामने आया। पुलिस ने आशंका जताई कि बेग में नगद राशि नहीं मिलने पर चोरी करने वाले फेंक दिया होगा। जिसका पता लगाने के लिये प्लेटफार्म पर लगे कैमरों के फुटेज भी देखे जायेगें।
चालक ने बीच मार्ग पर बिना संकेतक खड़ा किया डंपर,बीच पड़ा मिला लेपटॉप