मोहम्मदपुर, मेमनपुर में घरों में लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वालों पर एफआईआर करने की मांग

गुना। लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज बीनागंज चाचौड़ा क्षेत्र के लोगों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री के नाम सौंप कर मोहम्मदपुर के सात परिवारों के घरों में लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों पर एफआईआर करने की मांग की गई।
जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में मोहम्मदपुर गांव में एक लोधा समाज की एक युवती को ढैचियाखेड़ी का प्रदुम्न मीना नाम का एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जब युवती का परिवार रिपोर्ट लिखवाने थाने गया तो स्थानीय राजनीति के दबाव में कार्यवाही नहीं की गयी। युवती के परिवार और लोधा समाज के जन प्रतिनिधियो ने जब थाने का घेराव किया तब रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया था कि आपकी पुत्री परिवार को सुपुर्द कर दी जावेगी, लेकिन पुलिस ने चुपचाप लड़की को गुना ले जाकर बयान करवा दिया और लड़की को परिवार को नहीं सौंपा गया। यह जानकारी लेकर लड़की के परिवार वाले घर जा रहे थे तभी ये लोग सोची समझी साजिश के तहत शामिल हो कर ग्राम पेंची के पास उक्त व्यक्तियो ने पुलिस पर हमला किया और परिवार वालों को घटना में फंसा दिया। जब लड़की का परिवार लड़की को ढूंढने और प्रशासनिक कार्यवाही करवाने में इधर-उधर थाने का चक्कर लगाता रहा। इसी अवसर का लाभ उठाकर निम्न व्यक्तियों ने पीड़ित सात परिवारों के घरों में लूट -चोरी, तोड़फोड़ और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। जिसके डर से पीड़ित परिवार अपनी जान की रक्षा हेतु गांव से पीड़ित परिवार भाग गया। उक्त घटना को नीरज शर्मा, बलराम शर्मा, नरेश शर्मा पिता बृजनारायण शर्मा, रितेश शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा, कान्हा शर्मा पुत्र पवन शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा और उनके साथियों ने एक राय होकर पीड़ित परिवारों के घरों में तोड़फोड़ – लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जिसमें पीड़ित परिवारों की 17 मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर उठाकर ले गए। इसके अलावा पीड़ित परिवारों की दो भैसे चुरा ले गए, सभी सात पीड़ित परिवारों के टेलीविजन, कूलर पंखा, फ्रिज, अलमारी, टेबल कुर्सी, चारपाई आदि घरेलू सामान पूरी तरह से तोड़ दिया गया। घरों में लगी कांच की खिड़कियां आदि भी तोड़ दी गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रसोई के बर्तन, पानी की टंकी अन्य सभी घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया और घरों में रखा राशन पानी में खाने-पीने का सभी सामान लूट ले गये तथा अन्य सामान पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। इसके पीड़ित परिवारों के खेतों में मवेशी छोड़कर खड़ी फसलों का नुकसान किया गया, पीड़ित परिवार में से एक घर में बेटी की शादी के लिए रखे 80000 रुपए लूट कर ले गए व अन्य 6 घरों में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद भी लूट ले गए। पीड़ित परिवार की एक युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई वह अभी भी लापता है। साथ ही एक फरियादी अपनी बेटी की शादी करने के लिए अपनी व्यवस्था जमा रहा था उसमें अपना मकान गिरवी रखकर 4 लाख रुपए रखे थे वह भी लूट कर ले गए। लड़की को देने वाले सोना चांदी के गहने भी लूट ले गए। इस प्रकार ऊपर उल्लिखित व्यक्तियों ने लगभग पीड़ित परिवारों के घरों से 30- 40 लाख की लूट को अंजाम दिया है। समाज के लोगों ने लूटपट की घटना व पीड़ित परिवारों को जान से मारने की धमकी देने वाले उपरोक्त अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। फोटो 02

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment