व्यापक एवं कडी सुरक्षा के साथ प्रशासनिक व्यवस्था की गई,40 मिनट में दर्शन की तैयारी महाशिवरात्रि के लिए उज्जैन तैयार,श्रद्धालुओं का इंतजार -रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तय की,10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित

उज्जैन । भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में शिवनवरात्रि का पर्व बडी ही धूमधाम एवं विधिविधान के साथ मनाया जा रहा है।अष्टम दिवस शुक्रवार को मंदिर में संध्या आरती से पूर्व भगवान को आकर्षक एवं मनमोहक उमा महेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। सुरक्षा से लेकर मंदिर व्यवस्था एवं प्रशासन को श्रद्धालुओं के आगमन का इंतजार है। इस दौरान 40 मिनिट में दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा…

Read More

हायर सेकेंडरी के दुसरे पेपर में भी कोई नकलची नहीं मिला

उज्जैन।  माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी परीक्षाओं में शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा पेपर आयोजित किया गया। इसमें भी जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में एक भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है। परीक्षा केंद्रों पर सतत रूप से दलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से परीक्षा में सख्ती की स्थिति बनी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र खत्री के अनुसार शुक्रवार को हायर सेकेंडरी का दुसरा प्रश्न –पत्र जिले के कुल 77 में से 74 केंद्रों पर आयोजित किया गया। जिले के…

Read More

खुसूर-फुसूर हादसे के बाद भी नहीं आई गंभीरता… हमारी आदत है कि हम सांप निकलने के बाद लाठी पीटते हैं

खुसूर-फुसूर हादसे के बाद भी नहीं आई गंभीरता… हमारी आदत है कि हम सांप निकलने के बाद लाठी पीटते हैं। वो भी मसानिया संकल्प के साथ। वक्त के साथ संकल्प गायब हो जाता है। नीमच के पास मधुमक्खियों के हादसे में कंचनबाई बच्चों को बचाने में शहीद हो गई । इस हादसे ने यह तय किया था कि आंगनवाडी,प्राथमिक एवं अन्य विद्यालय भवनों के पास वृक्षों पर मधुमक्खियों के छत्ते खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इनसे कभी भी हादसा होना संभावित है। इस घटना से भी हमने सबक नहीं…

Read More

धमकाया माफिया लारेंस विश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में पैर पसारे…! -एक से 10 करोड एवं दुसरे से 5 करोड की जबरिया वसूली के लिए दी धमकी

इंदौर। माफिया लारेंस विश्नोई गैंग अब मध्यप्रदेश में भी पैर पसारने लगा है। हाल ही में पिछले तीन दिनों में प्रदेश के अशोक नगर एवं इंदौर के एक-एक व्यापारी को अत्याधुनिक तरीके से लारेंस गैंग के नाम से जबरिया वसूली के लिए धमकाया गया है। अशोक नगर के व्यापारी से 10 करोड एवं इंदौर के व्यापारी से 5 करोड की मांग की गई है। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है,अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लारेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है। देश के…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को कोटितीर्थ के तट पर प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन हुआ। इसके बाद श्री कोटेश्‍वर महादेव भगवान का पूजन-आरती के साथ अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्‍हणों ने एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से भगवान का अभिषेक किया। दोपहर 3 बजे संध्या पूजन के पश्चात भगवान महाकाल को पगड़ी अर्पित कर उमा महेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को रजत मुंड-माला, छत्र अर्पित किए गए। भगवान महाकाल 15 फरवरी…

Read More

आर्यसमाज में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

बड़नगर। आर्यसमाज में गुरुवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ देव पूजा, यज्ञ, सतसंग, भजन, वेद कथा का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। यज्ञ में आर्यसमाज के पूर्व प्रधान बालकृष्ण पोरवाल यज्ञ के मुख्य यजमान रहे। आर्यसमाज के अध्यक्ष सतीश चन्द्र ओझा भी उपस्थित रहे। यज्ञ के ब्रह्म पंडित श्री नाथुलाल शर्मा ने दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ में लोकेंद्र चांदीवाला, माणकलाल राठोड़, जमनालाल जाट, रमेश राठोड़, सरिता यादव, राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी दीपक टेपन ने दी।

Read More

चतुर्थी के दिन निकलेगी विशाल फाग यात्रा

बड़नगर। हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल राधा कृष्ण फाग यात्रा आयोजित की जाना है जो रंग पंचमी के एक दिन पूर्व दिनांक 7 मार्च शनिवार को शिवाजी रोड से निकलेगी ।निकलने वाली फाग यात्रा को लेकर विगत दिवस गीता भवन में एक चयनित कार्यकतार्ओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें फाग यात्रा को लेकर कार्य योजना बनाई और नगर के सभी महिला पुरुषों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है।

Read More

शिक्षा से उज्ज्वल होता है भविष्य, शिक्षा समाज और देश की नींव

शुजालपुर। शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनता है और देश को सशक्त दिशा मिलती है। यह बात प्रदेश महामंत्री एवं नगरपालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार ने द परफेक्ट कोचिंग संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। अर्धसैनिक बलों में सात विद्यार्थियों के चयन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का आईना है और मेहनत, अनुशासन व समर्पण से ही सफ लता प्राप्त की जा…

Read More

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी, 2 ट्रैक्टर-ट्राली 1 डंपर जब्त

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में आकस्मिक भ्रमण कर अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा आज आरोन और गुना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आरोन में 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत खनिज और गुना क्षेत्र में गिट्टी का डम्पर रॉयल्टी में उल्लेखित मात्रा से अधिक खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिला खनिज अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि भ्रमण के…

Read More

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण

सुसनेर। अंतर्गत संचालित समस्त सूचीबद्ध शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा 604 फीफा फुटबॉल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम भारत सरकार की फुटबॉल फॉर स्कूल्स योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में फुटबॉल खेल के प्रति रुचि विकसित करना तथा विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में…

Read More