नए लेबर कोड से टेक-होम सैलरी हो सकती है कम

बेसिक पे अब सीटीसी का कम से कम 50% होना जरूरी, पीएफ-ग्रेच्युटी कंट्रीब्यूशन बढ़ेगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार ने 29 पुराने लेबर लॉज को चार नए कोड्स में मिला दिया है। ये कोड- वेजेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल सिक्योरिटी और सेफ्टी-हेल्थ पर हैं। 21 नवंबर 2025 से वेज कोड लागू हो गया है। जिसके तहत कंपनियों को अब सैलरी स्ट्रक्चर बदलना पड़ेगा, जिसमें बेसिक सैलरी टोटल उळउ का कम से कम 50% होनी जरूरी है। इससे प्रॉविडेंट फंड और ग्रेच्युटी के कंट्रीब्यूशन बढ़ेंगे, लेकिन टेक-होम सैलरी कम हो सकती है।…

Read More

कॉलेज में बस-कारें फूंकी, 4 हजार स्टूडेंट्स का हंगामा

सीहोर। सीहोर के वीआईटी कॉलेज में 4 हजार छात्रों ने हंगामा कर दिया। मंगलवार रात को छात्रों ने कॉलेज परिसर में बस और कारों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ने पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। वीआईटी कॉलेज जिले के आष्टा में स्थित है। छात्रों का प्रदर्शन भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर है। उनका कहना है कि कॉलेज में घटिया पानी और खाने के कारण कई छात्रों को पीलिया…

Read More

मोदी ने रामलला की धर्मध्वजा फहराई, 161 फीट के दंड में 21 किलो सोना लगा

ब्रह्मास्त्र अयोध्या अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर साढ़े 12 बजे मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोग मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो किया। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को ही मंदिर पहुंच चुके हैं। मंदिर पर…

Read More

पिटबुल का 6 साल के बच्चे पर अटैक, बच्चे के शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे घाव

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पिटबुल डॉग के अटैक में 6 साल का बच्चा गंभीर जख्मी हुआ है। अटैक में बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल है। घटना 23 नवंबर की दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल से खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर की ओर चली गई थी। बच्चा जब…

Read More

कलेक्टर दतिया के आदेश पर विवाद: बीएलओ के सहयोगी बनाए भाजपा पदाधिकारी, प्रशासन सत्ता की कठपुतली बना : जीतू पटवारी

ब्रह्मास्त्र भोपाल दतिया में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश ने विवाद खड़ा कर दिया है। आदेश के अनुसार कई बीएलओ के साथ सहयोगी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इस आदेश के बाद प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में सीधे राजनीतिक पदाधिकारियों की भागीदारी को विपक्ष ने ह्ललोकतंत्र पर हमलाह्व बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आदेश को…

Read More

सीजेआई बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने 17 केस सुने

नई दिल्ली। भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मामलों की अर्जेंट लिस्टिंग के लिए ओरल (मौखिक) मेंशनिंग बंद की है। पहले दिन जस्टिस सूर्यकांत ने लगभग 2 घंटे की कार्यवाही में 17 मामलों की सुनवाई की। सीजेआई सूर्यकांत से पहले पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना ने भी मौखिक मेंशनिंग की प्रथा बंद की थी। पूर्व सीजेआई बी.आर. गवई ने इसे दोबारा शुरू किया था। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- अब केवल लिखित मेंशनिंग स्लिप ही मान्य…

Read More

दिल्ली हमले की वजह से नेतन्याहू का भारत दौरा स्थगित

्रनई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर भारत की अपनी यात्रा टाल दी है। उनकी इस साल होने वाली यात्रा का मकसद पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता था, लेकिन दो हफ्ते पहले नई दिल्ली में हुए घातक आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण यह दौरा स्थगित कर दिया गया। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दिल्ली में पिछले 10 साल का सबसे बड़ा हमला था। इजराइली…

Read More

मक्का की फसल के नहीं मिल रहे दाम, नाराज किसानों का चक्काजाम

ब्रह्मास्त्र शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में मक्का के दाम गिरने से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। लुकवासा अनाज मंडी में फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 46 पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें सही दाम नहीं मिलते, उनका विरोध जारी रहेगा। लुकवासा अनाज मंडी में किसानों को मक्का के दाम केवल 900 से 1000 रुपये…

Read More

जस्टिस सूर्यकांत आज 53वें सीजेआई पद की शपथ लेंगे

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस समारोह में ब्राजील समेत सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार किसी सीजेआई के शपथ ग्रहण में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी होगी। समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वर्तमान सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल रविवार…

Read More

राम मंदिर को एटीएस कमांडो ने घेरा, 2 करोड़ दान देने वाले 100 मेहमानों को न्योता

अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री रोकी गई ब्रह्मास्त्र अयोध्या अयोध्या राम मंदिर के लिए तैयार की गई धर्मध्वजा जन्मभूमि पहुंच चुकी है। इसे गुजरात में 6 कारीगरों ने 25 दिन में तैयार किया है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार इस ध्वज को फहराएंगे। राम जन्मभूमि और आसपास के एरिया को एटीएस कमांडो और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर रखा है। राम मंदिर की सुरक्षा 5 लेयर में की गई है। इसमें एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप), एनएसजी…

Read More