इंदौर कुंडली में दोष बताकर हवन-पूजापाठ के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खुद को एस्ट्रोलॉजर और बाबा बताने वाले ठग ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने तीन बैंक खातों को ब्लॉक करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत है। उसने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है।…
Read MoreCategory: उज्जैन
कुंडली में शुक्र-चंद्रमा के साथ छठें, आठवें या बारहवें स्थान पर होने, शनि-चंद्रमा और केतु गृह के एक साथ बैठने पर लव जिहाद का काल
उज्जैन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को कालिदास अकादमी परिसर में शुरू हुए सत्र में लव जिहाद का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान ज्योतिषियों ने बेटियों को लव जिहाद से बचाने के ज्योतिष संगत उपाय भी बताए। ज्योतिषियों ने कुंडली में शुक्र-चंद्रमा के साथ छठें, आठवें या बारहवें स्थान पर होने, शनि-चंद्रमा और केतु गृह के एक साथ बैठने पर लव जिहाद का काल बनने का दावा कर उससे बचने के उपाय बताए। ये पहली बार था जब ज्योतिष सम्मेलन में लव जिहाद को लेकर…
Read Moreनगर निगम का उद्यानिकी विभाग बाजार की स्थिति में होगा अपडेट अब निजी की तरह तैयार होगी नगर निगम की नर्सरी – विशाला क्षेत्र में स्थित नर्सरी को खाली करने का काम चालू
उज्जैन। आने वाले समय में नगर निगम का उद्यानिकी विभाग अपडेट होने वाला है। बाजार में स्थिति निजी नर्सरी की तरह नगर निगम की नर्सरी में उच्च किस्म के पौधे भी खरीदने पर मिल सकेंगे। इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई। वर्तमान नर्सरी को भंगार और लकडी से खाली किया जा रहा है। उसके बाद जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। आगे इसका प्रस्ताव बनेगा,अभी इसमें समय शेष है। नगर निगम का उद्यानिकी विभाग की नर्सरी बाजार से लडने के लिए अपडेट होने वाली है।भविष्य में इसका लाभ शहर के…
Read Moreपरीक्षा से लौट रहे छात्र के गले में फंसा चायनीज मांझा, 10 टांके लगे
उज्जैन।प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चायनीज मांझे से एक और हादसा हुआ। विक्रम विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में थर्ड सेमेस्टर के छात्र योगेश आंजना (20), निवासी पिपलिया धूमा झारड़ा, परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। खिलचीपुर नाका के पास गले में मांझा फंसने से करीब 5 इंच का घाव हो गया।उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 10 टांके आए। मकर संक्रांति से पहले शहर में ऐसे चार हादसे हो चुके हैं। इससे पहले फ्रीगंज जीरो पाइंट ब्रिज पर छात्र विपुल महिवाल, विराटनगर में 8 वर्षीय अमन और हरिफाटक ब्रिज पर…
Read Moreइंदौर-उज्जैन में अरावली कराता है बारिश, सेंट्रल में होने से भोपाल पर मानसून ज्यादा मेहरबान
उज्जैन। मध्यप्रदेश में अगर पहाड़ नहीं होते तो लोग बारिश को तरस जाते। सुनने में अटपटा लग रहा है, लेकिन सच है। दरअसल, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 3 पहाड़ बारिश कराते हैं। राजस्थान के अरावली से लेकर उत्तर में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत मध्यप्रदेश में मानसून को लॉक करते हैं। इन्हीं पहाड़ों की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश होती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश बता चुके है कि आखिर प्रदेश में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश क्यों होती है?। इन पहाड़ों का इससे…
Read Moreसिंहस्थ का काम बगैर मापदंड के बन रहे चौराहा चौराहा निर्माण में चक्रम काम -मनमर्जी की चौराहा गोलाई,मानक ताक पर, दुर्घटनाओं की आशंका
उज्जैन । सिंहस्थ के लिए रोड चौडीकरण का काम तो हो रहा है लेकिन इस काम में बगैर मापदंड के ही चौराहा निर्माण मनमर्जी से किया जा रहा है। मानक ताक पर होने से चौराहों की गोलाई न होने से चौराहा निर्माण में चक्रम काम चल रहा है। इससे भविष्य में इन चौराहों एवं तिराहों पर दुर्घटनाओं की आशंका बन रही है। सिंहस्थ के लिए चौडीकरण के साथ सडकों का निर्माण किया जा रहा है। विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन से देवास रोड मार्ग फोरलेन कर दिया गया है। इस मार्ग पर…
Read Moreरदा में करणी सेना एवं सर्व समाज परिवार का जनक्रांति आंदोलन आंदोलनकारी मांग पर अडिग, खचा-खच भरा स्टैडियम – अध्यक्ष की मांग- प्रशासन लिखित में दे मजिस्ट्रियल जांच का भरोसा,भारी सुरक्षा व्यवस्था
हरदा । अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन हरदा के नेहरू स्टेडियम में देर शाम समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी है। आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं, इसे जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना हुआ है।आंदोलन स्थल नेहरू स्टैडियम खचाखच भरा हुआ है। यहां तक की आंदोलनकारी हजारों की संख्या में बाहर भी मौजूद हैं। कडी सुरक्षा की व्यवस्था की…
Read Moreपांच साल पुराने विवाद में महिला पर हमला,नहीं बची जान
पांच साल पुराने विवाद में महिला पर हमला उज्जैन। खेत को लेकर पांच साल पहले हुए विवाद में शुक्रवार-शनिवार रात परिवार के लोगों ने अपनी भाभी कमलाबाई पति प्रहलादसिंह राठौर पर लाठी-घूंसों से हमला कर दिया। कमलबाई को गंभीर चोंट लगने पर उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल लाया गया है। घायल कमलाबाई राठौर निवासी ग्राम रूदाहेडा ने बताया कि 2020 में पति के चचेरे भाई से खेत को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज किया था। उसी विवाद में समझौते का दबाव…
Read More10 घण्टे 41 मिनट का गुजरेगा 22 दिसम्बर का दिन
उज्जैन। 22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होगा। इस दिन सूर्य की रोशनी 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी वहीं रात का अंधेरा 13 घंटे 19 मिनट का होगा। दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है प्रतिवर्ष दिन छोटा होने की खगोलीय घटना होती है। 25 दिसंबर बाद धीरे-धीरे दिन बड़े होने की शुरूआत होने लगेगी। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि दिन रात छोटे बड़े होने की घटना खगोलीय लिया है। 22 दिसंबर को दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट रहने की वजह…
Read Moreलालपुल ब्रिज पर टुकड़ो में मिली युवक लाश,10 से अधिक लोगों से पूछताछ
उज्जैन। लालपुल ब्रिज पर शनिवार को 2 टुकड़ो में युवक की लाश मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के प्रयास शुरू किये। देर शाम युवक की पहचान कर ली गई। परिजनों को सूचना दी गई है, रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की जायेगी। महाकाल थाना पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया था कि लालपुल ब्रिज पर एक युवक 2 टुकड़ो में कटा पड़ा है। कुछ देर पहले पुल के ट्रेक से मालगाड़ी गुजरी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ो को एकत्रित कर चरक…
Read More