पति से विवाद के बाद इंदौर से उज्जैन गई थी महिला ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राउ पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की गुमशुदगी के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने महिला को रतलाम से बरामद किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि महिला को उज्जैन में मदद के बहाने बुलाकर एक महिला ने उसे अपने रिश्तेदार की मदद से रतलाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में खरीदार और आरोपी महिला के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मंगू बाई पहले से…
Read MoreCategory: इंदौर
इंदौर बना डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन में अग्रणी शहर, नगर निगम कर रहा 1 करोड़ दस्तावेजों का एआई बेस्ड डिजिटलीकरण
ब्रह्मास्त्र इंदौर तेजी से बढ़ती तकनीकी दुनिया में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने अपने दस्तावेजों को डिजिटली सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज कार्य का निरीक्षण करते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम लगभग 1 करोड़ दस्तावेजों को एआई बेस्ड स्कैनिंग सिस्टम के जरिए डिजिटल स्वरूप में सहेजने का काम कर रहा है, जिसमें अब तक 19 लाख दस्तावेज स्कैन और सुरक्षित किए जा चुके हैं। महापौर ने बताया कि नगर निगम के पास नागरिकों की संपत्ति,…
Read Moreमंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार सुबह अस्वस्थ हो गए, जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। परिजनों और करीबी सूत्रों के अनुसार, वे सुबह 9 बजे असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद तुरंत उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया— स्वास्थ्य स्थिर, चिंता की बात नहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रारंभिक जांचों में किसी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। बॉम्बे हॉस्पिटल के जीएम राहुल पाराशर ने बताया कि मंत्री…
Read Moreवार्ड 74 में डेढ़ दिन के सर्वे में यहां 4 करोड़ टैक्स कम मिला
ब्रह्मास्त्र इंदौर वार्ड 74 की गलियों में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की सर्वे टीम जब मौके पर पहुंची तो हिसाब-किताब की परतें खुलती चली गईं। डेढ़ दिन के सर्वे में ही करोड़ों की गड़बड़ी सामने आई । नगर निगम को यहां से लगभग चार करोड़ रुपए का टैक्स कम मिल रहा है। अभी सभी वार्डों में लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुद संपत्ति कर में संशोधन हों तो करवा ले। हर जोन की राजस्व टीम को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी…
Read Moreभाजपा सरकार की आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया : कमलनाथ
ब्रह्मास्त्र इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है कि अब सरकार की आय और व्यय में भारी असंतुलन पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने 5200 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है, जिससे प्रदेश पर कुल कर्ज की राशि 4.60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये का है।…
Read Moreइंदौर भाजपा कार्यकारिणी में गुंडे की पत्नी नगर मंत्री बनीं
चुनाव में 16 घंटे में काटा था टिकट, खाती समाज ने अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती ब्रह्मास्त्र इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के करीब 9 महीने बाद नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा स्वाति कासिद को लेकर है, जिन्हें नगर मंत्री बनाया गया है। खाती समाज कार्यकारिणी के विरोध में उतर आया। प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकतार्ओं ने कार्यालय के भीतर घुसकर नगर…
Read Moreइंदौर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू, 7 फरवरी तक चलेगी
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 3 नवम्बर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीएलओ द्वारा 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर को किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्तियों के आवेदन 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक लिए जाएंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों के सुनवाई और प्रमाणीकरण के बाद 7 फरवरी 2026 को मतदाता…
Read Moreछतरपुर के सराफा व्यापारी के चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए जब्त
ब्रह्मास्त्र इंदौर छतरपुर के सराफा व्यापारी के सोनकच्छ (देवास) के ढाबे से चोरी हुए 1.25 करोड़ रुपए पुलिस ने ढूंढ़ निकाले। आरोपी को धरमपुरी से गिरफ्तार किया गया है। एसपी पुनीत गेहलोद ने सोमवार को बताया नौगांव के सराफा व्यापारी आशीष गुप्ता के मुनीम नितेश सेन का बैैग 17 अक्टूबर सुबह 5.30 बजे सोनकच्छ क्षेत्र के ढाबे से चोरी हो गया था, जिसमें सोना-चांदी की खरीदी के सवा करोड़ रुपए थे। फुटेज और मुखबिरों की मदद से धरमपुरी से आरोेपी नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा को गिरफ्तार कर…
Read Moreप्राचार्य के नाम से गूगल फॉर्म बनाकर ग्रुप पर भेजा
ब्रह्मास्त्र इंदौर शासकीय होलकर साइंस कॉलेज में तीन हफ्ते के भीतर ही प्राचार्य के लेटरहेड के दुरुपयोग का दूसरा मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार बीएससी (फोरेंसिक साइंस) के एक छात्र ने प्राचार्य के फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर गूगल फॉर्म बनाकर छात्रों के ही सोशल मीडिया ग्रुप पर भेज दिया। इसमें छात्र ने अन्य छात्रों से पर्सनल जानकारी भरने का कहा। साथ ही यह भी लिखा कि प्राचार्य के निर्देश पर यह फॉर्म भरना है। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य छात्रों के जरिये…
Read Moreआज से सप्ताह में 3 दिन ही एलायंस एयर
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर से सरकारी एयरलाइंस एलाइंस एयर अपनी उड़ानों को सीमित करने जा रही है। 28 अक्टूबर से कंपनी इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली अपनी उड़ान को रोजाना के बजाए सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही संचालित करेगी। हालांकि अभी कंपनी ने 26 अक्टूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में अपनी उड़ानों की बुकिंग बंद करने के साथ ही इन्हें वेबसाइट से भी हटा दिया है। एयर इंडिया को टाटा को सौंपने के बाद भारत सरकार के पास अब सिर्फ एलाइंस एयर बची है, जो देश…
Read More