टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने इस फॉर्मेट में 47वीं बार 200+ स्कोर का आंकड़ा पार किया। वहीं हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। 210 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर आॅलआउट हो गई। लगातार 10वीं जीत का रिकॉर्ड- भारत…

Read More

भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से

बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के…

Read More

टी20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार आॅलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेले गए शुरूआती मुकाबले के दौरान लगी थी। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंका की टीम को बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज और अहम आॅलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं। 28 वर्षीय वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन…

Read More

टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, 15 फरवरी को मुकाबला

श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मुकाबला खेलने की सिफारिश की…

Read More

टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीद जगी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उम्मीद जगी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इस मैच पर दोबारा विचार करने की अपील की है। पीसीबी 15 फरवरी को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बहिष्कार के फैसले पर सरकार से बातचीत करेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से कहा ने कहा, ‘हम भारत के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे हैं। अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है तो हमें रेवेन्यू में भारी नुकसान होगा। दरअसल…

Read More

आज से हो रही टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत- भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया, नेत्रवलकर बड़ी चुनौती ब्रह्मास्त्र मुंबई आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है। पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं। वानखेड़े स्टेडियम…

Read More

भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में, 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला

अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल मैच इंग्लैंड के साथ होगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत…

Read More

दुबे की भारत के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी

101 मीटर लंबा सिक्स भी लगाया, रिंकू ने चार कैच पकड़े, भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर आॅलआउट ब्रह्मास्त्र विशाखापट्टनम न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 50 रन से हरा दिया। विशाखापट्टनम में 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर आॅलआउट हो गई। इस हार के बावजूद भारत के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव शिवम दुबे रहे। उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी का…

Read More

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है

ब्रह्मास्त्र दुबई पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। मोहसिन नकवी ने द डॉन वेबसाइट को बताया-आईसीसी की मीटिंग में भी मैंने इस मुद्दे को उठाया। आप किसी के साथ दोहरा व्यवहार नहीं अपना सकते। यहां एक देश को उसकी मर्जी का वेन्यू मिल जाता है, लेकिन दूसरे देश को…

Read More

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा चौथा टी-20 मैच

भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है ब्रह्मास्त्र विशाखापट्टनम भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में…

Read More