उज्जैन में 85 हजार श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, शिवालयों में गूंजा “भोलेनाथ” का जयघोष उज्जैन | सावन का दूसरा सोमवार सावन मास के दूसरे सोमवार पर मध्यप्रदेश के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचने लगी थी। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 10:30 बजे तक करीब 85,000 श्रद्धालुओं ने महाकाल बाबा के दर्शन किए। महाकाल का पारंपरिक पूजन और भस्म आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्वस्तिवाचन के साथ…
Read MoreCategory: Uncategorized
उज्जैन में पहली बार सिख गुरु साहिबान के शस्त्रों और पुरातन निशानियों के दर्शन।
उज्जैन में पहली बार सिख गुरु साहिबान के शस्त्रों और पुरातन निशानियों के दर्शन। उज्जैन के सिख समुदाय को आज एक ऐतिहासिक अवसर मिला, जब गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दूधतलाई में सिख गुरु साहिबान के पवित्र शस्त्रों और पुरातन निशानियों के दर्शन कराए गए। सिख पंथ के प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक डॉ. भगवा सिंह खोजी अपने साथियों के साथ इन अमूल्य निशानियों को लेकर उज्जैन पहुंचे। इस विशेष अवसर पर गुरु हरगोबिंद साहिब जी की कृपाण और कटा, गुरु साहिब का करमंडल साहिब और ढाल, साथ ही गुरु गोबिंद सिंह…
Read Moreउज्जैन में नाबालिग लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पेड़ से बांधा और पीटा
उज्जैन में नाबालिग लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पेड़ से बांधा और पीटा उज्जैन | 21 जुलाई 2025 उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के नवेली गांव में रविवार दोपहर एक युवक को नाबालिग हिंदू लड़की को जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। 🧑⚖️ आरोपी अशफाक खान पर केस दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी…
Read Moreराजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी शिलोम को जमानत मिलने पर परिवार आहत, सोनम के परिवार को समाज से बहिष्कृत करने की मांग
राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी शिलोम को जमानत मिलने पर परिवार आहत, सोनम के परिवार को समाज से बहिष्कृत करने की मांग इंदौर | 21 जुलाई 2025 इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी शिलोम जेम्स को मिली जमानत के बाद पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस फैसले पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि वे जमानत रद्द कराने के लिए शिलॉन्ग हाईकोर्ट का रुख करेंगे, और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। 🧑⚖️ “सबूत मिटाने वाले को कैसे मिल गई जमानत?” विपिन…
Read Moreउज्जैन में एक ही रात में 5 जगह चोरी: बैंक मैनेजर के घर समेत लाखों की चोरी, CCTV में दिखे बदमाश
उज्जैन में एक ही रात में 5 जगह चोरी: बैंक मैनेजर के घर समेत लाखों की चोरी, CCTV में दिखे बदमाश उज्जैन | 20 जुलाई 2025 उज्जैन शहर की नीलगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरी की पांच वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने एक ही रात में चार मकानों और एक दुकान को निशाना बनाया, जिनमें से एक घर बैंक ऑफ इंडिया रतलाम के मैनेजर देवेंद्र चौहान का था। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है।…
Read Moreउज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोर पकड़ा गया: चलती ट्रेन से चोरी किए गए दो लैपटॉप और मोबाइल जब्त
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोर पकड़ा गया: चलती ट्रेन से चोरी किए गए दो लैपटॉप और मोबाइल जब्त उज्जैन | 20 जुलाई 2025 उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नासिक में ट्रेन से चोरी हुए दो कीमती लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, चेकबुक और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है और उज्जैन स्टेशन पर भी चोरी की मंशा से घूम रहा था। गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पर पड़ी नजर…
Read Moreइंदौर में एक ही रात में तीन सड़क हादसे: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत, दो अन्य घायल
इंदौर में एक ही रात में तीन सड़क हादसे: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत, दो अन्य घायल इंदौर | 20 जुलाई 2025 इंदौर शहर में बीती रात तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। एक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घटनाओं में कार सवार युवक घायल हुए। पार्टी के रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर, इंजीनियर युवती की मौत पहली और सबसे दुखद घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में तिल्लोर के पास हुई, जहाँ एक ट्रक ने बाइक सवार आस्था सिंह…
Read MoreMP का घूसखोर नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और दलाल गिरफ्तार:एक करोड़ की रिश्वत मांगी, 53 लाख में सौदा हुआ, 44 लाख ले चुके थे
MP का घूसखोर नारकोटिक्स इंस्पेक्टर और दलाल गिरफ्तार:एक करोड़ की रिश्वत मांगी, 53 लाख में सौदा हुआ, 44 लाख ले चुके थे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जयपुर टीम ने मध्यप्रदेश के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के घूसखोर इंस्पेक्टर और दलाल को पकड़ा। इंस्पेक्टर ने नारकोटिक्स के केस में परिवार को नहीं फंसाने की एवज में 1 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांगी थी। सौदा 53 लाख रुपए में तय हुआ था। 3 किश्त में दलाल के जरिए 44 लाख ले चुका था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जयपुर में 15…
Read Moreमंदसौर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी;मंदसौर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे श्यामलाल धाकड़, धारदार हथियार से वार कर हत्या
मंदसौर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे श्यामलाल धाकड़, धारदार हथियार से वार कर हत्या 📍 मंदसौर, 19 जुलाई 2025मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ (45) की उनके ही घर में हत्या कर दी गई।घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा गांव की है, जहां गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे श्यामलाल पर धारदार हथियार से हमला किया। 🩸 सुबह मिला…
Read Moreसड़क के गड्ढों पर गरमाई राजनीति:पीसीसी चीफ बोले-सरकार को गड्ढों में डूब मरना चाहिए, मंत्री जल समाधि ले लें भोपाल15 मिनट पहले सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सड़कों के निर्माण में करप्शन का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि गड्ढों में सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए। मंत्री को जल समाधि ले लेना चाहिए या फिर स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश के आईएएस-आईपीएस अफसरों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वैध और अवैध संपत्ति की जानकारी कांग्रेस जुटा रही है। पटवारी ने ये बातें गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि एमपी में सड़कों की हालत सबके सामने है। लोगों का पैसा लूटने वाले मंत्री जवाबदेही स्वीकार करने के बजाय यह कह रहे हैं कि सड़कें हैं तो गड्ढे होते रहेंगे। एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जो लूट के काम में न लगा हो। चहेती कंपनियों को टेंडर देने के नियम पटवारी ने कहा कि विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस का दो दिनी प्रशिक्षण हो रहा है, जिसमें एमपी सरकार के 52 घपलों पर चर्चा होगी और इसे विधानसभा में जोर-शोर से उठाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सिंहस्थ के लिए कराए जाने वाले कामों में करप्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंहस्थ को लेकर एमपी में सरकार द्वारा ऐसे नार्म्स बनाए जा रहे हैं, जिसमें चहेती कंपनियों को सीधा टेंडर देने की प्लानिंग की जा रही है। हैदराबाद और गुजरात की कंपिनयों को इसमें फायदा पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस लाएगी रोजगार, करप्शन पर श्वेत पत्र पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि वर्ष 2013 से आज तक कितने बच्चों को रोजगार दिया है। इसका मामला विधानसभा में उठाएंगे। कांग्रेस रोजगार और करप्शन को लेकर श्वेत पत्र लाएगी। सरकार से श्वेत पत्र मांग रहे हैं पर सरकार तो दे ही नहीं रही है। पटवारी ने कहा कि सरकार से यह मांग है कि इन्वेस्टर समिट का श्वेत पत्र जारी करे। आईएएस-आईपीएस की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहे पटवारी ने मीडिया के सामने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले आईएएस-आईपीएस अफसरों की वैध और अवैध संपत्ति की जानकारी जुटा रहे हैं। किस आईएएस-आईपीएस की कितनी संपत्ति कहां-कहां है। इसका ब्योरा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस-आईपीएस अफसर बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर घूम रहे हैं। कलेक्टरों की भाषा शैली अच्छे जनसेवक की नहीं पटवारी ने कहा कि कलेक्टरों की भाषा शैली अच्छे जनसेवक की नहीं बची है। कलेक्टर किसी को चांटा मार रहा है, किसी को औकात बता रहा है। अशोकनगर कलेक्टर और एसपी के विरुद्ध भी सभी विधायक बात करेंगे। यहां हुई एफआईआर के मामले में पारदर्शिता नहीं रही है। बीजेपी पदाधिकारियों को भी घेरा पटवारी ने कहा कि बीजेपी के चार बार के मंडल अध्यक्ष, पार्षदों की आर्थिक स्थिति का पता लगा लो। बड़े नेताओं की संपत्ति का ब्योरा लेने की व्यवस्था बन जाए तो 80 फीसदी लोग जेल चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों के प्रशिक्षण में बीजेपी सरकार के 52 घपलों पर डिस्कशन कर उसे जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलती है। आदिवासियों की एक लाख हेक्टेयर जमीन गैर आदिवासियों को बेची गई। नल से जल नहीं नल से भ्रष्टाचार हो रहा है। स्मार्ट मीटर वसूली का जरिया बन गया है।
सड़क के गड्ढों पर गरमाई राजनीति:पीसीसी चीफ बोले-सरकार को गड्ढों में डूब मरना चाहिए, मंत्री जल समाधि ले लें सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। सड़कों के निर्माण में करप्शन का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि गड्ढों में सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए। मंत्री को जल समाधि ले लेना चाहिए या फिर स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। पटवारी ने प्रदेश के आईएएस-आईपीएस अफसरों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वैध और अवैध संपत्ति…
Read More