जीरापुर (गागोरनी)। मध्य प्रदेश शासन के निदेर्शानुसार पीएम श्री विद्यालय शासकीय उमावि गागोरनी में दिनांक 30 जनवरी को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय चयन, विभिन्न करियर विकल्पों एवं छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय काउंसलर अनिल पुष्पद ने करियर काउंसलिंग की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
महिदपुर रोड में निजी अस्पताल की मिली सौगात
महिदपुर रोड। नगर में शनिवार को एस एस हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आये अतिथियों विधायक दिनेश जैन बोस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान श्री राजपूत करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान संजीवनी हॉस्पिटल इंदौर के डायरेक्टर संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.पी एन डांगी तथा क्षत्रिय समाज के प्रमुख ठा.केशर सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एसएस हॉस्पिटल के साथ डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी व अन्य स्टाफ ने किया डायरेक्टर डा.राहुल सौलंकी ने बताया अस्पताल…
Read Moreश्रीमती पालीवाल का विदाई समारोह सम्पन्न
महिदपुर। महिदपुर नगर के प्रतिष्ठित पालीवाल परिवार की बहु श्रीमति विद्या सुभाष पालीवाल मैडम का विदाई समारोह ग्राम कढ़ाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीमती पालीवाल ग्राम कढ़ाई के शा. मा. विद्यालय में प्रभारी प्रधानअध्यापक के पद पर शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर सेवानिवृत्त हुई है। इस अवसर पर पालीवाल परिवार, विद्यालय परिवार, रामायण मण्डल परिवार, सरपंच, सचिव , वरिष्ठ ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे । साथ ही संभाग स्तर पर प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय की कक्षा 6 टी की छात्रा लक्ष्मी पिता जितेन्द्र मालवीय…
Read Moreएथेलेटिक में विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
बड़नगर। उज्जैन सहोदय स्कूल्स कॉम्पलेक्स द्वारा आयोजित एथेलेटिक प्रतियोगिता में नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 14 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके अंतर्गत नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के तनिष्क यादव 60 मीटर स्प्रिंट दौड़ व वेदांश भाटी 60 मीटर बाधा दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन तथा जिले के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था प्रबंधक मनोज संगतानी , निर्देशक…
Read Moreसड़क हादसे में 10 लोगों की मौत
पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान, गाड़ियों के परखच्चे उड़े-सड़क पर बिखरीं लाशें ब्रह्मास्त्र पटना बिहार में रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में आॅटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर आॅटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं बक्सर-पटना फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की…
Read Moreचांदी दो दिन में 1.36 लाख सस्ती, 2.65 लाख आई, सोना 31 हजार सस्ता होकर 1.38 लाख पर आया
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले वायदा बाजार में चांदी 26 हजार रुपए (9%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी 12 हजार रुपए (8%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है। सरार्फा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के…
Read Moreबजट 2026- इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, तीन आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे, सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, कैंसर की 17 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। सीतारमण ने ये भी कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं मालगाड़ी के लिए नया कॉरिडोर: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। ल्ल…
Read Moreफर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:कोरियर -मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाता था
मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी वर्ष 2024 से फरार था और मजदूरी की आड़ में सूरत में छिपा हुआ था। उस पर कोरियर, नकली दवाइयों और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगी करने का आरोप है।थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ शिव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र…
Read More2 एक्टिवा टकराने पर थाने के अंदर भिड़े दो पक्षके पास भागा, रोड रेज में क्रॉस केस दर्ज
रतलाम।रतलाम के स्टेशन रोड थाने के सामने दो बत्ती चौपाटी पर शुक्रवार दोपहर दो एक्टिवा की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई और एक युवक जान बचाने के लिए थाने में घुस गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में ही भिड़ गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को बाहर निकाला और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एक पक्ष के योगेंद्र सिंह (निवासी त्रिलोक…
Read Moreट्रम्प की धमकी पर ईरान बोला- हमारे 1000 ड्रोन तैयार:जमीन और समुद्र से हमला करने में सक्षम;
तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बीच ईरान ने दावा किया है उसने जमीन और समुद्र से हमला करने वाले 1000 ड्रोन तैयार कर लिए हैं।ईरान की सेना ने दावा किया है अगर अमेरिका हमला करता है तो उसके ड्रोन और मिसाइलों को नेटवर्क इन हमलों को नाकाम कर सकता है।ट्रम्प ने 28 जनवरी को ईरान से परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने को कहा था। ऐसा न करने पर उन्होंने चेतावनी दी थी कि ईरान पर अगला…
Read More