सतना/पुणे में काम करने वाले एक युवक को मैहर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक को मैहर आने को कहा। जब वह मैहर पहुंचा तो यहां युवती ने अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोपियों ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 56 हजार रुपए की ऑनलाइन वसूली की। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत पांच आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। 10 दिन से…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
महाकाल दर्शन के बाद गुप्ता ने संभाला आईजी का पदभार
उज्जैन। साल 1999 बैच के आईपीएस राकेश गुप्ता ने गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए और आईजी का पदभार संभाल लिया। राकेश गुप्ता पूर्व में भी उज्जैन के आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।सिंहस्थ महाकुंभ से पहले एक बार फिर प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन रेंज आईजी आईपीएस राकेश गुप्ता को सौंपी है। गुरुवार को वह उज्जैन पहुंचे, जहां ऑफिसर मैस पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की गई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। आईपीएस राकेश गुप्ता बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और वहां से कार्यालय…
Read Moreपरीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड कर रहा पहल हेल्पलाईन सेवा शुरू,परीक्षा केंद्र पर ईमानदारी की पेटी -मानसिक दबाव कम करने के लिए भी मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक हेल्पलाईन पर
उज्जैन। आगामी 10 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। इसके बाद हाईस्कूल की परीक्षा 13 से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थियों को समस्याओं से मुक्त करने के लिए बोर्ड बराबर पहल कर रहा है। इसके अंतर्गत हेल्प लाईन सेवा शुरू की गई है। प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा केंद्रों पर ईमानदारी की पेटी लगाकर भी परीक्षार्थियों को अभिप्रेरित किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के पहले परीक्षार्थियों पर बनने वाले दबाव को देखते…
Read Moreमडावदा ग्राम के आंगनबाड़ी के बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के लिए दे दी अपनी जान डेढ दर्जन बच्चों की धाय मां कंचन बाई को मिला सम्मान,मुख्यमंत्री ने X पर ट्वीट किया -परिवार को 4लाख की आर्थिक सहायता,बच्चों के शिक्षण की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी
नीमच/उज्जैन । नीमच जिले के मडावदा पंचायत क्षेत्र के रानपुर आंगनबाड़ी केंद्र की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कंचनबाई मेघवाल ने जान देकर आंगनवाडी के 20 बच्चों की जान मधुमक्खियों के हमले में बचा ली। उनकी शहादत को तीन दिन हुए हैं। गुरूवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उनके लिए ट्वीट किया है। परिवार को 4 लाख आर्थिक सहायता एवं उनके बच्चों की पढाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।मामला सोमवार सुबह के समय का है जब स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने अपनी जान पर खेलकर मासूम बच्चों को…
Read Moreखुसूर-फुसूर समाज में सकारात्मकता को बढावा दें…
खुसूर-फुसूर समाज में सकारात्मकता को बढावा दें… अंतत: तीन दिन बाद ही सही नीमच जिले के मडावदा पंचायत अंतर्गत रानापुर में आंगनवाडी के बच्चों को मधुमक्खियों से बचाने के दौरान अपनी जान देने वाली कंचनबाई के कर्म को सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता एवं बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने ली है। इस पूरे मामले में जिला स्तर से हुई यह देरी कदापि भी ठीक नहीं कही जा सकती है। एक महिला के इंसानियत के प्रति कर्त्तव्य और इसके लिए जान के समर्पण के…
Read Moreबारिश एवं ओले की प्राकृतिक आपदा फसल बीमा कंपनी को जिले से 30 हजार शिकायतें – गेंहु उपार्जन 2026-27 के लिए पंजीयन 7 से
उज्जैन । जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से कुछ क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं। इसके तहत बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार जिले से कंपनी को 30 हजार शिकायतें फसल नुकसानी के तहत की गई हैं। इधर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी शालू वर्मा के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके तहत…
Read Moreदस दिन से सूने पड़े मकान में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी
सरंगपुर। लीमाचौहान थाना क्षेत्र के काचरियाभाई गांव में दस दिन से सूने पडे एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए बडी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोडकर भीतर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, एलइडी टीवी, महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित करीब 15 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया। पीडित दिनेश पिता शंकरलाल चौहान जो पेशे से बस कंडक्टर हैं ने लीमाचौहान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब दस…
Read Moreसर्दियों में रमजान-बुजुर्गों महिलाओं और कामकाजी रोजेदारों को होगी सहूलियत
महिदपुर रोड। पूरे 12 वर्षों बाद रमजान उल मुबारक इस बार सर्दियों में होगी रमजान उल मुबारक की शुरूआत 18 या 19 फरवरी से होने की संभावना है हालांकि अंतिम निर्णय चांद दिखाई देने पर ही लिया जायेगा। सर्दियों में रमजान का पाक महीना होने से बुजुर्गों महिलाओं काम काजी रोजेदारों को रोजे रखने में विशेष सहूलियत रहेगी मुस्लिम समाज के बुजुर्गों ने जानकारी में बताया चक्र पूरा होने पर पुराने मौसम में लौटता है रमजान का महीना फरवरी माह में दिन अपेक्षाकृत छोटे होने से रोजे की अवधि भी…
Read Moreमेमोरियल महिला मंडल ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
आरोन। गुना जिले की तहसील आरोन स्थित अंबिका मैरिज गार्डन में शांति मेमोरियल महिला मंडल के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेतन भार्गव भोपाल एवं नारायणसिंह कुशवाहा पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष कुसुम कुशवाहा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलू कुशवाहा द्वारा की गई। चेतन भार्गव प्रदेश कर समिति सदस्य बीजेपी द्वारा महिलाओं की भागीदारी एवं आदिकाल से अनंत काल तक महिलाओं की समाज में महत्व के बारे में महिलाओं को बताया कि जब हम भगवान के नाम सिमरन करते हैं…
Read Moreशादी समारोह में हो रहा घरेलू गैस का उपयोग, नियमों की हो रही अनदेखी
सारंगपुर। शहर में नियम विरुद्ध हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल को कोई देखने और टोकने वाला नहीं होने से कायदे कानून की धज्जियां उडाई जा रही हैं। घरेलु गैस का उपयोग मरीज गार्डनों में शादी ब्याह एवं सामूहिक भोज को बनाने में किया जा रहा है। दरअसल घरेलू, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में अंतर है। वर्तमान में घरेलू उपयोग के सिलेंडर 928 रुपये का है, जिसमें 14 किलो गैस आती है। 54 रुपये सब्सिडी ग्राहक के खाते में जा रहे है। जो कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को…
Read More