उज्जैन । जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से कुछ क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं। इसके तहत बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार जिले से कंपनी को 30 हजार शिकायतें फसल नुकसानी के तहत की गई हैं। इधर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी शालू वर्मा के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके तहत सरकारी समर्थन मुल्य पर गेंहु की खरीदी पंजीयन आधार पर की जाएगी। जिले में इस वर्ष 3.59 लाख कृषकों ने 5 लाख से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बोवनी की है। इसमें से अधिकांश रकबा गेहुं का ही है। हाल की प्राकृतिक आपदा के तहत तराना एवं महिदपुर के कुछ क्षेत्रों में फसल नुकसानी की स्थिति बनी है। सूत्रों का कहना है कि फसल नुकसानी के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे करवाया है वहीं बीमा कंपनी को भी किसानों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायतें की है। जिले से करीब 30 हजार शिकायतें कंपनी के पास पहुंची है। इनकी नुकसानी की स्थिति कंपनी सर्वे के आधार पर लेगी। इसके बाद ही मुआवजा की स्थिति स्पष्ट होगी।