उज्जैन। रूपाखेड़ी से तराना की ओर आ रहे शराब कंपनी के वाहन को रविवार-सोमवार रात कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, चालक के वाहन नहीं रोकने पर बेरिकेट्स लगा दिये और पथराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इंदौर के छोटी खजरानी थाना एमआईजी क्षेत्र में रहने वाला जसवंत पिता कन्हैयालाल बागड़ी शराब कंपनी में काम करता है। उसका हाल मुकाम तराना की कृष्णकुंज कालोनी में है। रात में रूपाखेड़ी शराब दुकान से राशि का कलेक्शन कर बोलेरो क्रमांक एमपी 13 झेड एम 3086 से…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
10 माह बाद हिरासत में आया दुष्कर्म का इनामी आरोपी
उज्जैन। युवती के साथ जबरदस्ती होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। माकडोन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अप्रैल 2025 में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को चार दिन बाद एक होटल से दस्तयाब किया था। उस दौरान युवती ने बताया था कि उसे लाड़सिंह पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम सेडू…
Read Moreबाइक सवारों ने बोरी में छुपाकर रखी थी देशी शराब -ठिकाने लगाने आये थे, पुलिस घेराबंदी में पकडाये
उज्जैन। बाइक पर सवार 2 युवक रात के अंधेरे में बोरी में शराब छुपाकर ठिकाने लगाने आये थे। पुलिस ने खबर मिलते ही घेराबंदी की और दोनों को पकड़ा। उनके पास से देशी शराब के 300 क्वार्टर बरामद हो गये। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान प्रधान आरक्षक गोविंद को खबर मिली कि पिपलोदा द्वारकाधीश कांकड पर बिना नम्बर की हीरो एचएफ बाइक से 2 युवक आये हुए है। उनके पास अवैध शराब…
Read More16 दिन बाद 2 गिरफ्त में, 2 फरार साथियों की तलाश राजगढ़ के चार बदमाशों ने चुराई थी लाखों की 2 मुर्रा भैंस
उज्जैन। लाखों की मुर्रा भैंस चोरी करने वाले 2 बदमाशों को 16 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर भैंसों को बेच दिया था। पुलिस ने भैंसे बरामद कर ली है। दोनों के 2 साथी फरार है। पुलिस ने मुर्रा भैंसे बरामद कर ली है। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि 26 जनवरी की रात ग्राम झलारा में रहने वाले मुकेशसिंह सौंधिया के बाड़े में बंधी 2 मुर्रा भैंस अज्ञात…
Read Moreघूर कर देखने की बात पर जान से मारने की धमकी
उज्जैन। तराना तहसील के ग्राम नौगांवा में रहने वाला विक्रम पिता मांगीलाल जाट 22 साल घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान वहां से गांव में ही रहने वाला माणकचंद पिता जगन्नाथ जाट 58 साल गुजरा। विकास ने घूरकर देखा तो दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। मामला मारपीट में बदल गया और जान से मारने की धमकी दी गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर तराना थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज…
Read Moreआगररोड पर सिक्युरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचला
उज्जैन। सोमावार शाम को आगररोड पर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सिक्युरिटी गार्ड राहुल पिता राजेन्द्र वर्मा 30 साल निवासी विनायक ग्रीन कालोनी को पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचल दिया। घायल गार्ड को लोगों की मदद से चरक अस्पताल पहुंचाया गया। राहुल को गंभीर चोंट लगी होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर दुर्घटना की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी है। दुर्घटना का एक मामला धरमबड़ला के पास हुआ। तेजगति से दौड़ती कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।…
Read Moreसौदा करने गये थे भैंस का, लौटते समय नीलगाय से भिड़ंत
उज्जैन। ग्राम बांदका में रहने वाला अर्जुन पिता रतनदास साथी सुरेश पिता नानूराम के साथ ग्राम कालूहेड़ा भैंस का सौदा करने गया था। जहां से देर शाम वापस बाइक से लौटते समय रास्ते में नीलगाय से भिडंत हो गई। दोनों गंभीर घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हे घट्टिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से चरक अस्पताल लाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगाय वाहन चालकों के लिये खतरा बनी हुई है। शाम ढलने के बाद सबसे ज्यादा घटना होना सामने आ रही है। पूर्व में भी कई दो पहिया वाहन सवार घायल हो…
Read Moreफ्री फायर गेम खेले के दौरान मामा-भांजे में विवाद
उज्जैन। माकडोन के रावणखेड़ी में आनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के दौरान नरेन्द्र पिता तंवरसिंह 23 साल का अपने हमउम्र भांजे आंनद से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौच हुई, लेकिन परिवार ने मामला शांत करा दिया। रात में नरेन्द्र पैदल घर लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में छुपकर बैठे भांजे ने पीछे से हमला कर दिया। सिर पर फर्शी से वार किये और जान से मारने की धमकी दी। नरेन्द्र के घायल होने पर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर घायल…
Read More4 साल की बालिका की मौत, नहीं कराया पीएम,महिला पर रिश्तेदारों ने किया हमला
उज्जैन। ग्राम रणाहेड़ा घट्टिया से सोमवार दोपहर परिजन 14 साल की बालिका भगवंता पिता राधेश्याम को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों को कहना था कि तबीयत ठीक नहीं रहती थी। दिल में छेद था। घर पर बैठे-बैठे गिर गई थी, पानी पिलायाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं उठी। पुलिस ने परिजनों से लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने और बीमार होने की सूचना प्राप्त कर शव…
Read Moreराज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में शिवानी बैरागी एवं चंचल लोहार का हुआ चयन
खाचरोद। कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद एवं कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा बालिका पहलवानों को लगातार नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की बदौलत 42 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवानी बैरागी पहलवान तथा 39 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल लोहार पहलवान विजेता हुई तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर के लिए अपना चयन करवाया और अपने खाचरोद नगर का नाम रोशन किया। इन दोनों बालिका पहलवानों के राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन होने पर पवन पुत्र व्यायामशाला…
Read More