दुबई।रमजान से पहले दुबई में विदेशी, खासतौर पर पाकिस्तानी भिखारियों की आमद के चलते पुलिस ने बड़े पैमाने पर धर-पकड़ शुरू कर दी है। इस अभियान के दौरान एक ऐसे भिखारी को पकड़ा गया है जो लाखों की संपत्ति के अलावा 3 लग्जरी कारों का मालिक है।संदिग्ध और आपराधिक घटना विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अली सलेम अल शम्सी के अनुसार, ये धोखेबाज जनता की उदारता का फायदा उठाकर पैसे कमाते हैं। बाजार में छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने एक भिखारी की चटाई के नीचे से 25,000 दिरहम (6 लाख रुपए…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
अमेरिका से परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान तैयार: विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प प्रतिबंध हटाएं तो डील संभव;
वॉशिंगटन डीसी/तेहरान।ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत करने की इच्छा जताई है। ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने BBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर अमेरिका प्रतिबंध हटाने पर बात करने को तैयार है, तो हम अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई मुद्दों पर समझौता करने के लिए तैयार है।दोनों देशों के बीच बातचीत का अगला दौर मंगलवार को जिनेवा में होने वाला है। वहीं अमेरिकी अधिकारी बार-बार कहते रहे हैं कि परमाणु वार्ता में प्रगति रुकने की वजह ईरान है, न कि…
Read Moreरेलवे की नई व्यवस्था:चलती ट्रेन में अब हर 1-2 घंटे में होगी कोच की सफाई, 80 ट्रेनों में सुविधा
नई दिल्ली3 । ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए रेलवे नई व्यवस्था अपनाने जा रहा है। अब आरक्षित श्रेणी के साथ ही अनारक्षित कोचों की भी यात्रा के दौरान सफाई होगी। यह व्यवस्था सबसे पहले अगले छह महीनों में 80 ट्रेनों में लागू होगी।रेलवे ने ‘52 सप्ताह, 52 रिफॉर्म’ का संकल्प लिया है। इसके तहत हर सप्ताह एक रिफॉर्म करने की योजना है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि अब चलती ट्रेनों में बाथरूम, डस्टबिन, कोच की सफाई नियमित अंतराल यानी 1 से 2 घंटे के अंदर होती रहेगी।…
Read More22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित
देहरादून।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस वर्ष कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है।इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे।…
Read Moreमंगलनाथ मंदिर में मुख्य द्वार से पत्थर गिरे:श्रद्धालु बाल-बाल बचे
उज्जैन।मंगलनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे वजनी लाल पत्थर और फर्शियां अचानक नीचे गिर गईं। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, लेकिन सौभाग्य से पत्थर गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नीचे मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह हुआ। पत्थरों के गिरते ही परिसर में श्रद्धालु सहम गए। गिरते पत्थरों की चपेट में आकर नीचे रखा एक मजबूत गमला पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने…
Read Moreभारत-पाक मुकाबले से पहले हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना,
उज्जैन।रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान…
Read Moreलोडिंग वाहन की छत से गिरकर ड्राइवर की मौत:अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप,
इंदौर। पलासिया इलाके में लोडिंग वाहन की छत से गिरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजिद (25) पुत्र शेख जफर, निवासी अकोला (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को विनोबा नगर में हुई।बताया गया कि साजिद कुछ दिन पहले ही पानी सप्लाई का काम करने वाले व्यापारी अंकित के यहां ड्राइवर के रूप में काम पर लगा था। शनिवार को वह लोडिंग वाहन की छत पर काम कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और बेहोश हो…
Read Moreकर्मचारी की हत्या में दो पकड़ाए:शराब पीने के बाद उतारा था मौत के घाट, फुटेज से पकड़े आरोपी
इंदौर। भागीरथपुरा में 11 फरवरी (बुधवार) को एक कारखाने के कर्मचारी का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा हुआ मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अवैध सबंध, लूट और रजिंश को लेकर जांच की। कई फुटेज देखने के बाद दो हत्यारों की पुलिस ने पहचान कर उन्हें पकड़ा है।शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद-डीसीपी राजेश व्यास ने भागीरथपुरा में हुई खोजराम नारगे की हत्या के मामले में अलग-अलग टीमें बनाई थी। जिसमें खुलासा करते हुए दो आरोपी भरत निवासी भागीरथपुरा और…
Read Moreमुख्यमंत्री ने जिले की लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की
आगर मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वाराशनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इस अवसर पर आगर मालवा जिले की 1,13,838 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 16,75,83,800 रुपये की राशि अंतरित की गई। जिले में इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लाड़ली बहनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा…
Read Moreशा.एकीकृत मा.वि. पर्वतखेड़ा में कक्षा 8वी के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित
महिदपुर। महिदपुर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पर्वतखेड़ा में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई एवं करियर मार्ग दर्शन दिया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन भी कराया गया। छात्राओं द्वारा विद्यालय को महापुरुष की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय में अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक साथी अशोक कुमार जैन, शाला प्रभारी प्रकाशसिंह पवैया, शिक्षक राहुल…
Read More